,

छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें: 31 अक्टूबर 2025

- Advertisement -
Ad imageAd image
छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें: 31 अक्टूबर 2025

छत्तीसगढ़ में आज कई अहम घटनाएं सुर्खियों में रहीं सड़क सुरक्षा से लेकर राजनीति और कानून व्यवस्था तक। भिलाई में हेलमेट अनिवार्यता ज़ोन लागू हुआ, महासमुंद में मॉब लिंचिंग के आरोपियों की गिरफ्तारी हुई और रायपुर में राज्योत्सव की तैयारी तेज़। आइए जानते हैं प्रदेश की 10 बड़ी खबरें एक नज़र में।

1. भिलाई की सेंट्रल एवेन्यू ‘हेलमेट अनिवार्यता ज़ोन’ घोषित

सड़क सुरक्षा को लेकर भिलाई में नई पहल हुई है। सेंट्रल एवेन्यू रोड को हेलमेट अनिवार्यता ज़ोन घोषित किया गया। बाइक रैली के जरिए लोगों को जागरूक किया गया, जिससे हादसों में 80% तक कमी दर्ज की गई।

2. नशीली दवाओं की सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग-भिलाई पुलिस ने दो आरोपियों की निशानदेही पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके पास से 2760 अल्फा जोलम टैबलेट बरामद हुईं। यह गिरोह शहर में लंबे समय से नशीली दवाओं की सप्लाई कर रहा था।

3. स्पंज आयरन प्लांट में क्रेन ऑपरेटर की मौत

बिल्हा थाना क्षेत्र के एक स्पंज आयरन प्लांट में बड़ा हादसा हुआ। सड़ी हुई जाली टूटने से क्रेन ऑपरेटर ऊंचाई से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

4. महासमुंद में मॉब लिंचिंग: सरपंच पति समेत 4 गिरफ्तार

महासमुंद में केबल चोरी के शक में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने अब सरपंच पति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना के पांच दिन बाद एफआईआर दर्ज हुई।

5. रमन सिंह बोले – परिसीमन के बाद 120 विधायक हो सकते हैं

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि परिसीमन के बाद छत्तीसगढ़ में विधायकों की संख्या 90 से बढ़कर 120 तक हो सकती है। इसके लिए विधानसभा भवन में 200 सीटों की व्यवस्था की गई है।

6. राज्योत्सव और रायपुर बंद को लेकर पुलिस की तैयारी

रायपुर में होने वाले राज्योत्सव और संभावित बंद को लेकर IG-SSP ने बैठक ली। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कानून-व्यवस्था भंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाए।

7. 325 करोड़ की लागत से बनेगा नया विधानसभा भवन

छत्तीसगढ़ राज्य बनने के वक्त टेंट में सदन लगता था, अब 325 करोड़ रुपए की लागत से नया भव्य विधानसभा भवन तैयार हो रहा है। इसे लोकतंत्र का “वैभव भवन” कहा जा रहा है।

8. कोरबा में 11वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

कोरबा जिले में पढ़ाई के लिए मामा के घर रह रही 11वीं की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

9. राज्य के रजत जयंती उत्सव की तैयारी तेज

राज्योत्सव इस बार बेहद खास होने वाला है। रायपुर में 14 छोटे-बड़े डोम बनाए जा रहे हैं, जिनमें 18 हजार लोग एक साथ बैठ सकेंगे। प्रशासन ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं।

10. मतदाता सूची में नाम जोड़ने की अंतिम तिथि घोषित

राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार की अंतिम तिथि 9 नवंबर तय की है। सभी जिलों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के

Sirsaganj Police Encounter: सिरसागंज में पुलिस मुठभेड़, 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Sirsaganj Police Encounter सिरसागंज थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स

Rakhi Sawant ने गाया देशभक्ति गीत, पीएम मोदी की तारीफ में बोलीं- ‘मोदी जी की जय हो’

Rakhi Sawant: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में देशभक्ति का माहौल

Independence Day 2026 Chhattisgarh: रायपुर में CM विष्णुदेव साय ने फहराया तिरंगा, नक्सलवाद पर भी बोले

Independence Day 2026 Chhattisgarh : राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में

विजय-संगीता की सुलह के बीच तृषा कृष्णन की एंट्री, Independence Day समारोह का वीडियो वायरल

Independence Day: तमिल अभिनेत्री तृषा कृष्णन एक बार फिर अभिनेता से राजनेता