Chhattisgarh News: जांजगीर-चांपा को मिली बड़ी सौगात, CM विष्णुदेव साय ने किया साइबर थाने का वर्चुअल उद्घाटन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Chhattisgarh News

Report by: Devendra Shrivas, Edit by: Priyanshi Soni

Chhattisgarh News: जांजगीर-चांपा जिले को डिजिटल सुरक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है। बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार दोपहर 1 बजे जिले के नए साइबर थाने का वर्चुअल माध्यम से विधिवत उद्घाटन किया। यह साइबर थाना जिला मुख्यालय स्थित पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में संचालित होगा।

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री बोले- डिजिटल युग में नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ते हुए कहा कि डिजिटल युग में नागरिकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए यह थाना ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया अपराध और डिजिटल वित्तीय धोखाधड़ी जैसे मामलों की त्वरित जांच और समाधान में अहम भूमिका निभाएगा।

Chhattisgarh News: आधुनिक तकनीक से लैस टीम करेगी मामलों की जांच

Chhattisgarh News

साइबर थाने में एक निरीक्षक सहित 20 प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों की विशेष टीम तैनात की गई है, जो आधुनिक तकनीक और डिजिटल संसाधनों की मदद से साइबर अपराधों की जांच करेगी। इससे पीड़ितों को जल्द न्याय मिलने की उम्मीद है।

Chhattisgarh News: जिलेवासियों को मिलेगा त्वरित न्याय, नहीं भटकना पड़ेगा शिकायत के लिए

साइबर थाना शुरू होने से अब जांजगीर-चांपा जिले के नागरिकों को साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतों के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर जन्मेजय महोबे सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एसपी विजय पांडेय मौजूद रहे।

Read also: Gariaband News: सड़क की धूल से व्यापारियों का फूटा गुस्सा, राजिम–फिंगेश्वर मार्ग पर किया चक्काजाम

Bageshwar Dham : सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें: मुख्यमंत्री

Bageshwar Dham : मुख्यमंत्री ने बागेश्वर धाम में सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन

Dumka: मयूराक्षी के तट पर ‘राजकीय जनजातीय हिजला मेला 2026’ का आगाज, पारंपरिक धुनों से गुंजायमान हुआ परिसर

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka झारखंड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति का संगम 'हिजला

Firozabad फिरोजाबाद का मान: प्रयांशी राजपूत का CBSE अंडर-17 नेशनल महिला क्रिकेट टीम में चयन

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद के आईवी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा

Bhopal भोपाल के विकास की नई उड़ान: राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने किया साढ़े 5 करोड़ से अधिक लागत के विकासकार्यों का भूमिपूजन

Bhopal पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर

KhatuShyamJi : फाल्गुनी मेला 2026 के लिए भव्य सजावट, तैयारियों में जुटे 120 बंगाली कारीगर

रिपोर्ट- सुमन KhatuShyamJi : विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नगरी खाटू श्याम मंदिर में

Nawada: शादी वाले घर में ‘गेहुंअन’ निकलने से मची खलबली, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली नगर पंचायत के वार्ड संख्या 07, बभनटोली

Haridwar Kumbh2027 : शहरी विकास सचिव नीतीश झा ने CCTV कंट्रोल रूम और हर की पौड़ी का किया निरीक्षण

रिपोर्ट: धर्मराज Haridwar Kumbh2027 : हरिद्वार, अगले वर्ष प्रस्तावित 2027 महाकुंभ को