Report by: Nemichand Banarjee, Edit by: Priyanshi Soni
Gariaband News: गरियाबंद जिले में सड़क पर उड़ती धूल से परेशान व्यापारियों का सब्र टूट गया। राजिम में फिंगेश्वर मार्ग पर व्यापारियों ने चक्काजाम कर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों का कहना है कि सड़क पर लगातार उड़ रही धूल से दुकानों में बैठना मुश्किल हो गया है और ग्राहकों के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है।
Gariaband News: धूल से व्यापार और स्वास्थ्य दोनों प्रभावित

व्यापारियों ने बताया कि सड़क पर नियमित पानी का छिड़काव या अन्य कोई स्थायी व्यवस्था नहीं होने के कारण दिनभर धूल उड़ती रहती है। इससे न केवल व्यापार प्रभावित हो रहा है, बल्कि सांस और आंखों से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ रही हैं। इसी मांग को लेकर व्यापारियों ने सड़क जाम कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।
Gariaband News: तहसीलदार के आश्वासन पर खुला जाम
मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने फायर ब्रिगेड की मदद से सड़क पर नियमित पानी डलवाने का आश्वासन दिया। तहसीलदार के भरोसे के बाद व्यापारियों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया। हालांकि व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि धूल पर जल्द स्थायी नियंत्रण नहीं किया गया तो वे फिर से आंदोलन करेंगे।
Read also:
Expressway Accident: अटल एक्सप्रेसवे पर मालवाहक गाड़ी पलटी, चालक और सहचालक की हालत गंभीर





