Report by: Sanjeev Kumar Sharma
Chhath Puja Bhagalpur: बिहार के भागलपुर में चैती छठ महापर्व के दूसरे दिन सोमवार को बरारी सीढ़ी घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। छठ व्रतियों ने गंगा घाट पर पवित्र स्नान किया और घाट किनारे पूजा-अर्चना कर अपने घरों के लिए गंगाजल भरा।
Chhath Puja Bhagalpur: निर्जला व्रत और सूर्य भगवान को अर्पित खीर
सोमवार को व्रती पूरे दिन निर्जला व्रत रखते हैं। शाम में मिट्टी के चूल्हे पर गन्ने के रस से बनी खीर और रोटी बनाकर सूर्य भगवान को अर्पित करेंगे। प्रसाद ग्रहण के बाद व्रती 36 घंटे के कठिन निर्जला उपवास का संकल्प लेते हैं।
Chhath Puja Bhagalpur: छठ महापर्व का समापन
छठ महापर्व के तीसरे दिन 24 मार्च को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और 25 मार्च को उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर पर्व का समापन होगा। यह महापर्व परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और संतान के कल्याण के लिए किया जाता है।
Chhath Puja Bhagalpur: श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह
गंगा घाट पर छठ व्रती श्वेता भारती ने बताया कि वह कई वर्षों से छठ व्रत कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने छठ मैया से दो पुत्रियों की कामना की थी, जो पूरी हो गई। इस खुशी में वह इस वर्ष छठ पूजा धूमधाम से कर रही हैं।
Chhath Puja Bhagalpur: सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासन का सतर्क नजरिया
गंगा तट पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। एसडीआरएफ टीम और आपदा मित्र घाटों पर तैनात रहे ताकि छठ व्रतियों और आम लोगों के साथ किसी प्रकार की अनहोनी न हो। सभी कर्मी अपने-अपने घाटों पर मुस्तैदी से डटे रहे।
read also: Pakistani spy arrested: फरीदाबाद में पाकिस्तानी जासूसी गैंग का सदस्य गिरफ्तार





