,

Champai Soren: विधानसभा चुनाव से पहले JMM को तगड़ा झटका, आज भाजपा में शामिल होंगे झारखंड ‘टाइगर’

पिछले कुछ हफ्तों से झारखंड में सियासी घमासान मचा हुआ है। झारखंड सरकार से चंपई सोरेन ने मंत्री पद और झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वहीं चंपई सोरेन के मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के बाद खाली पद पर नए मंत्री शपथ लेंगे। जिसके लिए नाम का एलान भी हो गया है। घाटशिला से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक रामदास सोरेन, हेमंत कैबिनेट में चंपई सोरेन की जगह लेंगे। वहीं इस मामले पर सीएम सोरेन से जब बात की गई तो उन्होंने कहा, “चुनाव नजदीक आ रहा है, इसलिए धीरे-धीरे कुछ दिनों बाद वही चर्चा में होंगे। जब समय आएगा उसपर चर्चा करेंगे।”

आज राजभवन में हो सकता शपथ ग्रहण

एक अधिकारी के मुताबिक घाटशिला से जेएमएम विधायक रामदास सोरेन झारखंड मंत्रिमंडल में चंपई सोरेन की जगह ले सकते हैं। अधिकारी ने कहा, शपथ ग्रहण समारोह कल (30 अगस्त, 2024) राजभवन में होने की संभावना है। बता दें कि पिछले महीने हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले चंपई सोरेन ने बुधवार को जेएमएम छोड़ दिया। इसके साथ ही उन्होंने राज्य विधानसभा के विधायक और झारखंड मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में भी इस्तीफा दे दिया।

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद चंपई सोरेन बने थे मुख्यमंत्री

इससे पहले धन शोधन मामले में ईडी की तरफ के सीएम हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किए जाने के तुरंत बाद 2 फरवरी 2023 को चंपई सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री बने। वहीं हेमंत सोरेन के जमानत पर रिहा होने के बाद चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया, जिसके बाद हेमंत सोरेन ने जुलाई में फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

आज बीजेपी में शामिल होंगे चंपई सोरेन

झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले चंपई सोरेन का कहना है कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वो पार्टी छोड़ेंगे। लेकिन पिछले कुछ दिनों में घटे घटनाक्रम ने उन्हें इसके लिए मजबूर किया। फिलहाल उन्होंने जेएमएम छोड़ दी है और आज रांची में भाजपा में शामिल होंगे।

आईपीएल 2025 का पूरा शेड्यूल: मैच, स्थल और प्रमुख जानकारी

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…