,

सीतापुर विधानसभा का गौरव बढ़ा: CGPSC 2024 में क्षेत्र के 4 प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों का चयन, विधायक टोप्पो ने दी बधाई

- Advertisement -
Ad imageAd image
cgpsc-2024-selections-sitapur-mla-toppo-congratulates-four-candidates

रिपोर्ट:दिनेश गुप्ता

सरगुजा: जिले के सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के लिए आज का दिन गर्व का क्षण बना, जब CGPSC 2024 परीक्षा के परिणामों में इस क्षेत्र के चार प्रतिभाशाली युवाओं ने सफलता का परचम लहराया। क्षेत्र से लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में पिछड़ापन माना जाता था, लेकिन अब सीतापुर के युवा अपनी मेहनत और लगन से नई पहचान बना रहे हैं।

चार युवा हुए चयनित, क्षेत्र में खुशी की लहर

इस वर्ष सीतापुर विधानसभा से जिन अभ्यर्थियों ने CGPSC 2024 में सफलता हासिल की है, उनमें शामिल हैं—

  • चंचल पैकरा – डिप्टी कलेक्टर
  • मयंक मंडावी – डिप्टी कलेक्टर
  • प्रसून गुप्ता – डीएसपी
  • अनुजा बेक – आबकारी उप निरीक्षक

इन सभी अभ्यर्थियों ने अपनी कड़ी मेहनत, दृढ़ इच्छाशक्ति और लक्ष्य के प्रति समर्पण से क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

विधायक रामकुमार टोप्पो ने फोन कर दी बधाई

चयनित अभ्यर्थियों की इस उपलब्धि पर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने व्यक्तिगत रूप से फोन कर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। विधायक टोप्पो ने कहा कि “यह उपलब्धि सिर्फ युवाओं की नहीं, पूरे सीतापुर क्षेत्र का गौरव है। अब यह क्षेत्र शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में तेजी से आगे बढ़ रहा है।” यह सफलता सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के लिए एक प्रेरणादायक संदेश है कि परिश्रम और सही मार्गदर्शन से किसी भी ऊंचाई को छुआ जा सकता है।

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र

Chanakya Niti: इन 4 लोगों से कभी न लें पंगा, दुश्मनी पड़ सकती है भारी!

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने जीवन को सफल और