CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें: 13 दिसंबर 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CG:

CG:

1. सरेंडर करने वाले नक्सलियों को ही मिलेगा घोषित इनाम
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने साफ किया कि घोषित इनाम सिर्फ सरेंडर करने वाले नक्सलियों को ही दिया जाएगा। विधानसभा बहिष्कार पर उन्होंने कहा कि हार से बौखलाई कांग्रेस बेवजह का शोर मचा रही है।

2. साय सरकार का दो साल का रिपोर्ट कार्ड पेश
मुख्यमंत्री साय ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। 18 लाख आवास स्वीकृत, महिलाओं को 14 हजार करोड़ की सहायता और 32 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी बताई गई।

3. दुर्ग महिला हत्या मामले में फैसला
दुर्ग कोर्ट ने महिला हत्या मामले में देवानंद निषाद को 10 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई, जबकि दो अन्य आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया।

4. बिलासपुर निगम के 22 कर्मचारियों को राहत
हाईकोर्ट ने निगम कमिश्नर का आदेश रद्द करते हुए 22 कर्मचारियों की नियुक्ति बहाल की। वरिष्ठता अब नियुक्ति तिथि से मानी जाएगी।

5. रायपुर में निगम कार्रवाई के दौरान हंगामा
आवासीय नक्शे पर बने कमर्शियल कॉम्प्लेक्स को तोड़ने पहुंची निगम टीम को नेताओं के हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई रोकनी पड़ी।

6. भूपेश बघेल का सरकार पर तीखा हमला
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि करोड़ों की डकैती करने वाले अब हजारों का रहम दिखा रहे हैं, खजाना खाली करने वाले ही शोर मचा रहे हैं।

7. कांग्रेस नेत्री के बेटे पर दुष्कर्म का केस
कोरबा में कांग्रेस नेत्री के बेटे पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की।

8. मंत्रियों के प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री का बयान
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सभी मंत्री अपनी क्षमता के अनुसार काम कर रहे हैं और फिलहाल किसी बदलाव की जरूरत नहीं है।

9. रेलवे स्टेशन पर नशे में खूनी संघर्ष
रायपुर रेलवे स्टेशन पर नशे में महिला-पुरुष के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने शराब की बोतल से हमला कर फरार हो गया।

10. खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा
बिजली विभाग की गाड़ी की चपेट में आने से 4 साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है और पुलिस बल तैनात किया गया है।

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 31 मई 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष माना

Asian Games 2026 ट्रायल्स में उतरीं विनेश फोगाट, सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद बढ़ी उम्मीदें

Asian Games 2026: भारतीय महिला कुश्ती की दिग्गज खिलाड़ी विनेश फोगाट शनिवार