CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें
CG: 1. बलरामपुर में अफीम की अवैध खेती का खुलासा
बलरामपुर जिले में भाजपा नेता की निगरानी में अफीम की खेती किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि झारखंड के कुछ लोग फूलों की खेती की आड़ में अफीम उगा रहे थे। अब मामले की जांच NCB और फोरेंसिक टीम करेगी।
2. रायगढ़ में मोबाइल दुकान से 13.39 लाख की चोरी
रायगढ़ में एक मोबाइल दुकान से चोर ने 16 आईफोन चोरी कर लिए। चोर फ्लैश लाइट जलाकर दुकान में घुसा और पिट्ठू बैग में फोन भरकर फरार हो गया। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
CG: 3. सोलर और बायोगैस प्लांट पर 1.50 लाख की सब्सिडी
छत्तीसगढ़ सरकार ने सोलर और बायोगैस प्लांट लगाने के लिए 1.50 लाख रुपए तक की सब्सिडी देने का फैसला किया है। साथ ही कर्मचारी चयन मंडल बनाने, परीक्षा में नकल रोकने के लिए नया कानून और धर्मांतरण संशोधन विधेयक के प्रारूप को भी मंजूरी दी गई।
4. बिलासपुर में हनी ट्रैप गैंग का खुलासा
बिलासपुर में एक महिला को हनी ट्रैप के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसने पार्टी में बुलाकर संबंध बनाए, फिर छिपकर वीडियो बना लिया और स्क्रीनशॉट भेजकर 1 लाख रुपए की मांग की।
5. अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुरू
अग्निवीर भर्ती के लिए 13 फरवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 1 अप्रैल तय की गई है। युवाओं की मदद के लिए जिले में 8 जगह हेल्प डेस्क भी बनाए गए हैं।
CG: 6. 7 साल में 258 भ्रष्टाचार के मामले दर्ज
छत्तीसगढ़ में पिछले 7 वर्षों में ACB-EOW ने 258 घूसखोर और घोटालेबाजों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों को 5502 शिकायतें मिलीं, जिनमें 258 मामलों में FIR दर्ज हुई और 46 केस अभी जांच में हैं।
7. कोयला घोटाले में 1200 पेज का चालान पेश
छत्तीसगढ़ कोयला घोटाले में आरोपी जैन पर 40 करोड़ रुपए की ब्लैक मनी को व्हाइट करने का आरोप है। जांच एजेंसियों ने 1200 पेज का चालान पेश किया है। जैन फिलहाल रायपुर जेल में बंद हैं।
8. रायगढ़ में NSUI रैली पर पुलिस की कार्रवाई
रायगढ़ में ‘छात्र अधिकार’ रैली के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। कलेक्ट्रेट घेराव से पहले पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। कई छात्र नेताओं को हिरासत में लिया गया।
9. रायपुर में अवैध ठेले और गुमटियां हटाई गईं
रायपुर नगर निगम ने महोबा बाजार से टाटीबंध तक अभियान चलाकर करीब 30 ठेले-गुमटियां हटाईं। साथ ही 15 अवैध दुकानों को भी तोड़ा गया। निगम ने आगे भी ऐसे अभियान जारी रखने की बात कही है।
CG: 10. जगदलपुर में सिलेंडर की कालाबाजारी पकड़ी गई
जगदलपुर में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का खुलासा हुआ है। प्रशासन ने एक घर में दबिश देकर अवैध रिफिलिंग का काम पकड़ा, जो कई महीनों से चल रहा था।
read also: MP: Top 10





