CG: बेमेतरा में राज्योत्सव 2025 का भव्य समापन, मंत्री दयालदास बघेल रहे मुख्य अतिथि

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CG: बेमेतरा में राज्योत्सव 2025 का भव्य समापन, मंत्री दयालदास बघेल रहे मुख्य अतिथि

Reporter: Sanju Jain, Edit By: Mohit Jain

बेमेतरा में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव का समापन 4 नवंबर को बेसिक स्कूल ग्राउंड में हुआ। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में लोक कलाकारों, विद्यार्थियों और विभागों की शानदार प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि रहे खाद्य मंत्री दयालदास बघेल

समापन समारोह के मुख्य अतिथि खाद्य मंत्री दयालदास बघेल थे। उनके साथ साजा विधायक ईश्वर साहू, नगरपालिका अध्यक्ष विजय सिंहा, कलेक्टर रणबीर शर्मा, एसपी रामकृष्ण साहू और कई अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। मंत्री बघेल ने भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

विभागों की प्रदर्शनी को सराहना
राज्योत्सव में सभी विभागों ने अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की प्रदर्शनी लगाई। उत्कृष्ट कार्य और नवाचार प्रदर्शनी के लिए विभागों को सम्मानित भी किया गया। इसमें पीएचई विभाग प्रथम और जिला पंचायत द्वितीय स्थान पर रही।

लोक कलाकारों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा
कार्यक्रम में स्थानीय लोक कलाकारों और विद्यार्थियों ने पारंपरिक नृत्य और गीत प्रस्तुत किए, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय हो गया।

मंत्री बघेल ने दी शुभकामनाएं

मंत्री बघेल ने कहा: “स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने 1 नवम्बर 2000 को छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण कर एक सपना साकार किया था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य तेज़ी से प्रगति कर रहा है।”

कलेक्टर रणबीर शर्मा ने जताया आभार
कलेक्टर रणबीर शर्मा ने कार्यक्रम की सफलता पर जनता का आभार जताया और कहा कि जनता के सहयोग से यह उत्सव ऐतिहासिक बन गया है। उन्होंने मीडिया और प्रशासनिक टीम की सराहना भी की।

ELECTION 2026: ‘कोई ताकत कमल खिलने से नहीं…,’ पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

ELECTION 2026: भोपाल/कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी

Bhopal : एमपी ई-सेवा’ से डिजिटल गवर्नेंस को मिली रफ्तार, 1700 सेवाएं एक प्लेटफॉर्म पर: सीएम

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'एमपी ई-सेवा पोर्टल' और इसके मोबाइल

Deputy Commissioner : जामताड़ा को मिला नया उपायुक्त, आलोक कुमार ने संभाला पदभार

Deputy Commissioner : जिले के 27वें उपायुक्त बने आलोक कुमार जामताड़ा/संवाददाता: रतन

Mandatory Protest : TET अनिवार्यता के विरोध में लामबंदी,शिक्षकों की ‘मुख्यमंत्री अनुरोध यात्रा’

Mandatory Protest : आंदोलन और कानूनी लड़ाई साथ-साथ ,पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता

Child Sexual Abuse: कोरिया में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी फरार

Child Sexual Abuse: पीड़िता का जिला अस्पताल में इलाज, हालत सामान्य Child

Buxar Job Camp : 21 अप्रैल को रोजगार मेला, 400 पदों पर भर्ती का मौका

बक्सर: जिले के युवाओं के लिए नौकरी पाने का शानदार अवसर सामने