बलरामपुर: पण्डो जनजाति ने तहसील कार्यालय घेरा, भूमि हेराफेरी के आरोप में ज्ञापन सौंपा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
बलरामपुर: पण्डो जनजाति ने तहसील कार्यालय घेरा, भूमि हेराफेरी के आरोप में ज्ञापन सौंपा

Reporter: Sunil kumar Thakur, Edit By: Mohit Jain

बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर तहसील कार्यालय में भूमाफियाओं और राजस्व कर्मचारियों की मिलीभगत से पण्डो विशेष पिछड़ी जनजाति (PVTGs) के लोगों की जमीन लूटे जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष उदय कुमार पण्डो के नेतृत्व में पण्डो समाज के सैकड़ों लोगों ने तहसील कार्यालय का घेराव किया और ज्ञापन सौंपा।

राजस्व रिकॉर्ड में हेराफेरी का आरोप

पण्डो समाज ने आरोप लगाया कि तहसील रामचंद्रपुर के रीडर तहसीलदार और भूमाफिया निखिल गुप्ता व राजेंद्र गुप्ता की मिलीभगत से पण्डो जनजाति के राजस्व अभिलेखों में छेड़छाड़ की जा रही है। पण्डो जाति के स्थान पर “परहिया” लिखकर उन्हें सामान्य वर्ग का दिखाया जा रहा है, जिससे उनकी पुश्तैनी जमीन गैर-आदिवासियों को बेची जा सके।

आदेशों की खुलेआम अवहेलना
सरगुजा संभाग के कमिश्नर कार्यालय ने पहले ही आदेश जारी किए थे कि पण्डो जनजाति की जमीन को सामान्य जाति के नाम पर बेचा या रजिस्ट्री नहीं किया जा सकता। बावजूद इसके तहसील रामचंद्रपुर के रीडर कार्यालय द्वारा इन आदेशों की अवहेलना की जा रही है।

शिकायतें नहीं सुनी जा रही
ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि तहसील कार्यालय में पण्डो जनजाति से संबंधित शिकायतें स्वीकार नहीं की जा रही हैं। उल्टे, भूमाफियाओं से मिलीभगत कर गरीब, अशिक्षित पण्डो परिवारों को गलत जानकारी देकर गुमराह किया जा रहा है। कई मामलों में उन्हें अपमानित किया गया है और उनके दस्तावेजों में गलत जाति दर्ज की गई है।

पण्डो समाज की 8 सूत्रीय प्रमुख मांगें

  1. भूमाफियाओं और कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।
  2. जाति गलत लिखने पर कानूनी कार्रवाई की जाए।
  3. भूमि लूट और उत्पीड़न रोकने की मांग।
  4. सरकारी कार्यालयों में भेदभाव खत्म हो।
  5. फर्जी रजिस्ट्री रोकने की मांग।
  6. स्वास्थ्य सेवाओं में भेदभाव न हो।
  7. जाति प्रमाण पत्र सरलीकरण।
  8. वन भूमि पर कब्जे का संरक्षण।

उग्र आंदोलन की चेतावनी
समाज ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो पण्डो जनजाति सामूहिक रूप से चक्का जाम, पदयात्रा और राजभवन-सीएम हाउस घेराव जैसे उग्र आंदोलन करने को विवश होगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Rishikesh: मोतीचूर फ्लाईओवर पर भयानक सड़क हादसा, 2 की मौत

Report by: Mahesh Rishikesh: हरिद्वार-देहरादून रोड पर मोतीचूर फ्लाईओवर के ऊपर भयानक

Bareilly में 5 करोड़ की स्मैक बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Report by: Dushyendra Kumar Bareilly: बरेली के थाना सुभाषनगर पुलिस को बड़ी

खैरागढ़ में Opium Case Protest पर कांग्रेस का हल्लाबोल, पीएम का पुतला दहन

Opium Case Protest: खैरागढ़। प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर खैरागढ़ जिला मुख्यालय

Malaika Arora और सोराब बेदी का वायरल वीडियो, फैंस हुए कंफ्यूज

Malaika Arora: बॉलीवुड की मशहूर डांसर और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपनी प्रोफेशनल

T20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान Ishan Kishan के साथ मैदान में नजर आईं अदिति हुंडिया

Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट के गलियारों में इस समय ईशान किशन और

New York मेयर के घर के बाहर IED फेंकने की कोशिश, विरोध प्रदर्शन के दौरान दो लोग गिरफ्तार

New York: न्यूयॉर्क शहर में मेयर जोहरान ममदानी के आधिकारिक निवास ग्रेसी

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. भारत की टी20 विश्व कप

MP: Top10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. मेडिकल कॉलेजों में 8

Horoscope Today 9 March 2026 : आज का राशिफल

Horoscope Today 9 March 2026 : मेष (Aries)आज का दिन आपके लिए

AshoknagarDevelopment : रंग पंचमी पर मुख्यमंत्री ने खोला खजाना, ₹115.35 करोड़ से बदलेगी अशोकनगर की तस्वीर

AshoknagarDevelopment : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किया उत्कृष्ट काम करने वाली महिलाओं

MP educationist news : शिक्षक समुदाय के मार्गदर्शक सुरेंद्रनाथ दुबे का निधन

MP educationist news : मध्यप्रदेश के वरिष्ठ शिक्षाविद् Surendranath Dubey का रविवार,