,

Buxar Job Camp: बक्सर में 3 अक्टूबर को जॉब कैंप, 100 पदों पर भर्ती का अवसर

Buxar Job Camp

BY: Yoganand Shrivastva

Buxar Job Camp बक्सर के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। जिला नियोजनालय की ओर से 3 अक्टूबर को जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा, जहां निजी कंपनी में 100 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 18 हजार से 25 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा।

मुंबई और बेंगलुरु में मिलेगा रोजगार

Buxar Job Camp जिला नियोजनालय के अनुसार ब्लिंक कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बारकोड स्कैनिंग, पिकिंग, पैकिंग और बिलिंग से जुड़े 100 पदों पर भर्ती करेगी। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति मुंबई और बेंगलुरु में की जाएगी। जॉब कैंप संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई फील्ड स्थित कार्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा।

10वीं पास युवाओं के लिए मौका

Buxar Job Camp भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का 10वीं पास होना अनिवार्य है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यह भर्ती प्रक्रिया केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जा रही है। कंपनी योग्यता के आधार पर कैंपस में ही ऑन-द-स्पॉट चयन करेगी।

निःशुल्क रहेगा प्रवेश, जरूरी दस्तावेज साथ लाएं

Buxar Job Camp जॉब कैंप में भाग लेने के लिए नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य होगा। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक पंजीयन नहीं कराया है, वे नेशनल करियर सर्विस पोर्टल पर ऑनलाइन निबंधन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को बायोडाटा और आधार कार्ड के साथ निर्धारित समय पर पहुंचने की सलाह दी गई है। कैंप में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।

Read this: Afghanistan के हिंदूकुश में सुबह-सुबह 5.3 तीव्रता का भूकंप, 10 KM गहराई में था केंद्र

Bhopal: कस्तूरबा स्कूल में कल सजेगा यादों का संसार, गुरुजनों का भी होगा सम्मान

Bhopal: राजधानी भोपाल के जवाहर चौक स्थित शासकीय कस्तूरबा कन्या उच्चतर माध्यमिक…

Madhupur Nagar Parishad: प्रदीप दास की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नपा कर्मियों ने थाने का किया घेराव

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Nagar Parishad मधुपुर नगर परिषद के राजस्व निरीक्षक…

Shubman Gill ने 223 रन की ऐतिहासिक पारी से रचा इतिहास, धोनी का 21 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

Shubman Gill: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के…

Afghanistan के हिंदूकुश में सुबह-सुबह 5.3 तीव्रता का भूकंप, 10 KM गहराई में था केंद्र

Afghanistan: अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में गुरुवार सुबह भूकंप के तेज झटके…

UNHRC में फिर आमने-सामने India Pakistan, कश्मीर पर पाकिस्तानी दावे के बाद भारत का कड़ा जवाब

India Pakistan Relation: जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 63वें सत्र…

Russia सेना में भर्ती को लेकर भारत की फिर चेतावनी, विदेश में नौकरी के ऑफर से रहें सावधान

Russia: भारत सरकार ने भारतीय नागरिकों को रूसी सशस्त्र बलों में शामिल…

Bhopal: कस्तूरबा स्कूल में कल सजेगा यादों का संसार, गुरुजनों का भी होगा सम्मान

Bhopal: राजधानी भोपाल के जवाहर चौक स्थित शासकीय कस्तूरबा कन्या उच्चतर माध्यमिक…

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में 2-3 दिन…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. रिटायर्ड IAS की घर…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…