,

Madhupur Nagar Parishad: प्रदीप दास की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नपा कर्मियों ने थाने का किया घेराव

Madhupur Nagar Parishad

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी

Madhupur Nagar Parishad मधुपुर नगर परिषद के राजस्व निरीक्षक और कार्यपालक पदाधिकारी के साथ कार्यालय कक्ष में घुसकर कथित अभद्र व्यवहार और मारपीट के विरोध में सफाईकर्मियों सहित नगर परिषद के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। आरोपी प्रदीप दास की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नगर परिषद कर्मियों ने मधुपुर थाने का घेराव किया।

कार्यालय में घुसकर अभद्र व्यवहार और मारपीट का आरोप

Madhupur Nagar Parishad नगर परिषद कर्मियों का आरोप है कि प्रदीप दास कार्यालय कक्ष में पहुंचे और राजस्व निरीक्षक तथा कार्यपालक पदाधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की। घटना के बाद नगर परिषद के कर्मचारियों में नाराजगी है और उन्होंने काम बंद कर विरोध जताया।

गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पहुंचे कर्मचारी

Madhupur Nagar Parishad घटना के विरोध में सफाईकर्मियों और नगर परिषद के अन्य कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बड़ी संख्या में नपा कर्मी मधुपुर थाने पहुंचे और घेराव किया। कर्मचारियों ने मामले में कार्रवाई की मांग रखी।

आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Madhupur Nagar Parishad मामले को लेकर प्रदीप दास के खिलाफ मधुपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। खबर के अनुसार, प्रदीप दास के खिलाफ थाना में पहले से आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। अब नगर परिषद कर्मी उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Read this: Delhi Dehradun Expressway: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से पौधा ले जाने का वीडियो वायरल, पुलिस लिखी कार चर्चा में

Punjab Election 2027 : पंजाब में सत्ता का संग्राम, नशे पर घमासान, BJP का बड़ा मिशन !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Punjab Election 2027 : चंडीगढ़, पंजाब की राजनीति में…

IITF-2026 में झारखंड पवेलियन का आकर्षण बनी माटी कला और टेराकोटा, लाइव डेमो से पर्यटकों को लुभा रहे कारीगर

रिपोर्ट- हिमांशु प्रियदर्शी IITF-2026 : नई दिल्ली/रांची:- 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले…

Indian Army : जासूसी के चार मामले, सेना की सुरक्षा पर सवाल !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Indian Army : नई दिल्ली, देश की सुरक्षा, अंदरूनी…

PM Modi ने छठ महापर्व के समापन पर दी देशवासियों को बधाई, छठी मइया से की आशीर्वाद की कामना

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठ महापर्व के समापन पर देशवासियों…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, बस्तर…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट पर आज से सुनवाई, अवैध…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: आज 16 नवंबर 2026, सोमवार का दिन कई राशियों…