,

Delhi Dehradun Expressway: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से पौधा ले जाने का वीडियो वायरल, पुलिस लिखी कार चर्चा में

Delhi Dehradun Expressway

BY: Yoganand Shrivastva

Delhi Dehradun Expressway दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक व्यक्ति द्वारा डिवाइडर से पौधा निकालकर कार में रखे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रही घटना उत्तर प्रदेश के बागपत क्षेत्र की बताई जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच इसकी काफी चर्चा हो रही है।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

Delhi Dehradun Expressway वायरल वीडियो में एक वैगन-आर कार एक्सप्रेसवे किनारे रुकती दिखाई दे रही है। इसके बाद कार से उतरा एक व्यक्ति डिवाइडर पर लगे पौधे को निकालकर वाहन में रखता नजर आता है। बताया जा रहा है कि यह घटना 29 सितंबर की शाम की है। वीडियो में वाहन पर पुलिस का स्टीकर भी दिखाई दे रहा है, जिसके चलते मामला और चर्चा में आ गया है।

सोशल मीडिया पर आईं तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं

Delhi Dehradun Expressway वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ लोगों ने इसे सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटना बताया, जबकि कुछ ने इसे लेकर व्यंग्यात्मक टिप्पणियां कीं। वीडियो में दिखाई दे रहे वाहन के नंबर को लेकर भी ऑनलाइन चर्चा देखने को मिली।

शिकायत का इंतजार, पुलिस ने दी जानकारी

Delhi Dehradun Expressway मामले को लेकर बागपत पुलिस ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि संबंधित मामले में थाना बड़ौत पर अब तक कोई लिखित शिकायत या सूचना प्राप्त नहीं हुई है। साथ ही संबंधित विभाग की ओर से भी अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Read this: UNHRC में फिर आमने-सामने India Pakistan, कश्मीर पर पाकिस्तानी दावे के बाद भारत का कड़ा जवाब

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में 5 दिन मौसम रहेगा ड्राई, धीरे-धीरे बढ़ेगी ठंड…

MP: Top 10

MP: 1. MP में बढ़ी ठंड, 20 शहरों में पारा 15 डिग्री…

Chanakya Neeti: 5 बातें जो हर बिजनेसमैन को बना सकती हैं सफल, कारोबार में इन गलतियों से बचना जरूरी

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान कूटनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और…

MP Cleanliness Survey : स्वच्छता में लीडर मध्यप्रदेश, बढ़ेगा पर्यटन, रोजगार, निवेश

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तवMP Cleanliness Survey : भोपाल, स्वच्छता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश…