,

October Rule Changes: अक्टूबर से बदले कई नियम, LPG सब्सिडी से लेकर UPI और ATM तक पड़ेगा असर

October Rule Changes

BY: Yoganand Shrivastva

October Rule Changes अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की सेवाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं। गैस सिलेंडर, डिजिटल भुगतान, बैंकिंग, हवाई यात्रा और इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की कीमतों से जुड़े नए नियमों का सीधा असर उपभोक्ताओं पर पड़ सकता है।

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा, e-KYC हुआ जरूरी

October Rule Changes तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 70 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। हालांकि घरेलू 14 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं अब सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के लिए बायोमेट्रिक आधार सत्यापन (e-KYC) अनिवार्य कर दिया गया है। जिन उपभोक्ताओं ने e-KYC नहीं कराया है, उन्हें सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा।

UPI, ATM और हवाई यात्रा से जुड़े नए नियम

October Rule Changes 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से अधिक के कुछ मर्चेंट UPI ट्रांजेक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट लागू किया जाएगा। हालांकि छोटे कारोबारियों और व्यक्ति-से-व्यक्ति भुगतान पर इसका कोई असर नहीं होगा। दूसरी ओर एसबीआई के सैलरी अकाउंट धारकों के लिए अन्य बैंकों के एटीएम से मुफ्त लेनदेन की सीमा 10 से घटाकर 5 कर दी गई है।

हवाई जहाजों में इस्तेमाल होने वाला एविएशन टर्बाइन फ्यूल भी महंगा हो गया है, जिससे त्योहारों के मौसम में हवाई किराए बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

AC, फ्रिज और टीवी की कीमतों में बढ़ोतरी

October Rule Changes कच्चे माल की बढ़ी लागत के चलते कंपनियों ने एसी, एलईडी टीवी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन जैसे इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की कीमतों में 3 से 8 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है। हालांकि बाजार में मौजूद पुराने स्टॉक के कारण उपभोक्ताओं को फिलहाल कुछ समय तक पुरानी कीमतों का लाभ मिल सकता है।

इसके अलावा रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक 5 से 7 अक्टूबर के बीच होगी। रेपो रेट में बदलाव होने की स्थिति में होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन की ईएमआई पर भी असर पड़ सकता है।

Read this: Flydubai Flight में कथित क्रैश की कोशिश से हड़कंप, ओमानी को-पायलट पर उठे बड़े सवाल, कैसे मिली इजरायल जाने की मंजूरी?

Bhopal: कस्तूरबा स्कूल में कल सजेगा यादों का संसार, गुरुजनों का भी होगा सम्मान

Bhopal: राजधानी भोपाल के जवाहर चौक स्थित शासकीय कस्तूरबा कन्या उच्चतर माध्यमिक…

Madhupur Nagar Parishad: प्रदीप दास की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नपा कर्मियों ने थाने का किया घेराव

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Nagar Parishad मधुपुर नगर परिषद के राजस्व निरीक्षक…

Shubman Gill ने 223 रन की ऐतिहासिक पारी से रचा इतिहास, धोनी का 21 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

Shubman Gill: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के…

Afghanistan के हिंदूकुश में सुबह-सुबह 5.3 तीव्रता का भूकंप, 10 KM गहराई में था केंद्र

Afghanistan: अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में गुरुवार सुबह भूकंप के तेज झटके…

UNHRC में फिर आमने-सामने India Pakistan, कश्मीर पर पाकिस्तानी दावे के बाद भारत का कड़ा जवाब

India Pakistan Relation: जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 63वें सत्र…

Russia सेना में भर्ती को लेकर भारत की फिर चेतावनी, विदेश में नौकरी के ऑफर से रहें सावधान

Russia: भारत सरकार ने भारतीय नागरिकों को रूसी सशस्त्र बलों में शामिल…

Bhopal: कस्तूरबा स्कूल में कल सजेगा यादों का संसार, गुरुजनों का भी होगा सम्मान

Bhopal: राजधानी भोपाल के जवाहर चौक स्थित शासकीय कस्तूरबा कन्या उच्चतर माध्यमिक…

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में 2-3 दिन…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. रिटायर्ड IAS की घर…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…