Burhanpur Samvad : उद्योगपतियों से मुख्यमंत्री का संवाद, संवाद से सहयोग, सहयोग से समृद्धि

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Burhanpur Samvad cm mohan yadav

Burhanpur Samvad : मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश और उद्योगों को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता है।प्रदेश में औद्योगिक निवेश के लिए अनुकूल वातावरण और प्रक्रियाओं को सरल बनाने पर मोहन सरकार का विशेष फोकस है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आज बुरहानपुर में संवाद से सहयोग, सहयोग से समृद्धि.. ‘उद्यमी संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री ने जिले के उद्यमियों से सीधा संवादकर प्रदेश की सुगम व उद्योग हितैषी नीतियों की जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता है।

Burhanpur Samvad : औद्योगिक निवेश में लगातार वृद्धि, CM ने की उद्योगों की चुनौतियों पर चर्चा

कार्यक्रम के दौरान औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने, नई औद्योगिक नीतियों, व्यापारिक सुविधाओं के विस्तार के साथ ही बुरहानपुर क्षेत्र में उद्योगों की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।साथ ही उद्योगपतियों की समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को सुनकर उनके निराकरण की दिशा में आवश्यक पहल पर भी मंथन किया गया।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण के साथ उद्योग और रोजगार को भी बढ़ावा दे रही है।

बुरहानपुर में कपास और केला उत्पादन को बढ़ावा मिले और किसानों को योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए क्लस्टर बनाने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुरहानपुर में पिछले दो वर्षों में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों की ग्रोथ में लगभग दोगुनी वृद्धि हुई है।इस प्रगति में राज्य सरकार सक्रिय सहयोगी के रूप में कदम से कदम मिलाकर चल रही है।

Burhanpur Samvad : मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा

उन्होंने कहा कि व्यापारियों के कल्याण के लिए सरकार ने राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन का भी निर्णय लिया है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निमाड़ में इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन की बात भी कही, जिसके आधार पर उद्योगों को और अधिक प्रोत्साहन देने के लिए लक्ष्य निर्धारित किए जाएंगे। दरअसल मुख्यमंत्री लगातार प्रदेश में औद्योगिक वातावरण को बेहतर बनाने और निवेशकों को सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने पर जोर दे रहे हैं।

Burhanpur Samvad : उद्योग और निवेश’ पर जोर

मुख्यमंत्री ने किया उद्योगपतियों से संवाद
उद्योगों को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता
‘संवाद से सहयोग, सहयोग से समृद्धि’ का मंत्र
MSME और नए निवेश को सीधा प्रोत्साहन
सरकार-उद्योग के बीच गैप कम करना
स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर
उद्यमियों की समस्याएं सुनी, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं
नीतिगत सुधारों में मदद का दिलाया भरोसा
निवेशानुकूल वातावरण, प्रक्रियाएं सरल बनाने पर फोकस
सरकार और उद्योग जगत के बीच बेहतर तालमेल बनाना
संवाद से आर्थिक मजबूती की जा सकती है सुनिश्चित
उद्योग स्थापित कर रोजगार बढ़ाना, आर्थिक गतिविधियों को गति देना
बुरहानपुर जैसे जिलों को औद्योगिक नक्शे पर मजबूत करना

ये संवाद कार्यक्रम प्रदेश सरकार की उद्योग-अनुकूल नीतियों को मजबूत करने और मध्यप्रदेश को निवेश के लिए अधिक आकर्षक गंतव्य बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।साथ ही क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को नई गति देने के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कुल मिलाकर बुरहानपुर में आयोजित यह संवाद कार्यक्रम सिर्फ एक औपचारिक बैठक नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश को निवेश और उद्योग के नए केंद्र के रूप में स्थापित करने की रणनीति का हिस्सा है। सरकार का फोकस साफ है, संवाद के जरिए समाधान और समाधान के जरिए समृद्धि।

ये भी जानिए Delhi ‘वंदे मातरम’ को मिला राष्ट्रगान के समान दर्जा: कैबिनेट ने दी नियमों में संशोधन को मंजूरी, अपमान पर होगी जेल

Dewas बेटियों ने निभाई बेटे की जिम्मेदारी: पत्रकार राजेंद्र योगी को बेटियों ने दी मुखाग्नि

रिपोर्टर: हेमंत गुर्जर Dewas देवास जिले के बागली क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार

Bhopal नारी शक्ति वंदन: वन धन केन्द्रों से आत्मनिर्भर बन रहीं जनजातीय वर्ग की महिलाएं

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार जनजातीय

School quiz competition: मनेंद्रगढ़ में “कौन बनेगा करोड़पति” तर्ज पर ज्ञान शिखर क्विज़ का आयोजन

School quiz competition: जिला स्तरीय प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

Sitapur gang rape case: पुलिस कार्रवाई के बीच सियासी बयानबाजी तेज

Sitapur gang rape case: एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी,

Jaipur में SVS गैंग का खुलासा, फरार हत्या आरोपी सोनू वैष्णव गिरफ्तार

Report by: Suman Jaipur: जयपुर के झोटवाड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई

Kurukshetra में नगर परिषद कर्मचारी की संदिग्ध मौत, लिव-इन पार्टनर पर लगे गंभीर आरोप

Report by: Ravi Jaist Kurukshetra: कुरुक्षेत्र के थानेसर नगर परिषद में कार्यरत

Burhanpur: ‘उद्योगपति हैं फिनिक्स पक्षी की तरह’, CM डॉ. मोहन यादव ने किया व्यापारिक कल्याण बोर्ड का एलान

Burhanpur मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को बुरहानपुर के परमानंद गोविंदजीवाला

Rohtak में युवक की निर्मम हत्या, तेजधार हथियार से गला काटा

Rohtak: Haryana के रोहतक के शिवाजी कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक युवक

Jamtara: आश्रम आवासीय विद्यालय में DC का छापा, एक्सपायरी राशन और अव्यवस्था देख भड़के उपायुक्त

Report: Ratan kumar Jamtara कल्याण विभाग द्वारा संचालित आश्रम आवासीय विद्यालय की

Lakhimpur Kheri: स्कूल से लौटी 6 साल की मासूम से दरिंदगी, खेत में खून से लथपथ मिली छात्रा

रिपोर्ट -विकास गुप्ता Lakhimpur Kheri जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र में मानवता

Lakhimpur Kheri: रिश्वतखोर बाबू पर एंटी करप्शन का शिकंजा, 12 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रिपोर्ट -विकास गुप्ता Lakhimpur Kheri भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए

Nathdwara: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किए श्रीनाथजी के दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

Report by: Suman Nathdwara: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर