,

Bokaro: मदद के बदले मिली बेरहमी; सिख दंपत्ति को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, पगड़ी उतारी और चेहरे पर मारी ईंट

- Advertisement -
Ad imageAd image
Bokaro

Report: Sanjeev kumar

Bokaro झारखंड के बोकारो स्टील सिटी में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने एक बुजुर्ग दंपत्ति को सरेआम हिंसा का शिकार बनाया। सेक्टर 12 थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में इकबाल सिंह और उनकी पत्नी हरजिंदर कौर को गंभीर चोटें आई हैं। विडंबना यह रही कि जब बदमाश दंपत्ति को पीट रहे थे, तब मौके पर मौजूद भीड़ मूकदर्शक बनकर तमाशा देखती रही।

Bokaro हादसे में मदद की सलाह देना बना गुनाह

पीड़ित इकबाल सिंह के अनुसार, वे रात में अपने घर में भोजन कर रहे थे, तभी बाहर एक जोरदार टक्कर की आवाज सुनाई दी। बाहर जाकर देखा तो एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन दीवार से टकराकर फंसा हुआ था। इकबाल सिंह ने चालक को सद्भावना के साथ सलाह दी कि गाड़ी का टायर पंचर है, इसलिए बार-बार एक्सीलेटर न दबाएं वरना नुकसान ज्यादा होगा। बस इसी नेक सलाह पर गाड़ी सवार युवक भड़क गए और गंदी गालियां देना शुरू कर दिया।

Bokaro धार्मिक प्रतीकों का अपमान और जानलेवा हमला

आरोपियों ने आपा खोते हुए इकबाल सिंह पर हमला कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने उनकी पगड़ी खोल दी, बाल पकड़कर उन्हें घसीटा और उनके पास मौजूद कृपाण भी छीन ली। खुद को अमन यादव बताने वाले मुख्य आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर इस अमानवीय कृत्य को अंजाम दिया। जब पत्नी हरजिंदर कौर अपने पति को बचाने दौड़ीं, तो बदमाशों ने उन पर भी रहम नहीं किया और उनके चेहरे पर ईंट से वार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया।

Bokaro भीड़ बनी रही तमाशबीन, पुलिस जांच में जुटी

हैरानी की बात यह है कि इस पूरी वारदात के दौरान वहां भारी भीड़ जमा थी, लेकिन किसी ने भी बुजुर्ग दंपत्ति को बचाने की हिम्मत नहीं दिखाई। पुलिस के पहुँचने से पहले ही आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। सेक्टर 12 थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत सदर अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उनका इलाज जारी है। पुलिस ने दंपत्ति की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Read this: Hormuz Strait में बढ़ा तनाव, अमेरिका ने ईरानी कार्गो शिप किया जब्त, वीडियो जारी

CPR Saves Life: इंदौर में पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची छात्र की जान, समय पर दिया CPR

CPR Saves Life इंदौर के राऊ-राजेंद्र नगर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की त्वरित

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक

Praggnanandhaa ने फिर मचाया तहलका, आखिरी बाजी से पहले ही जीत लिया बड़ा खिताब; करोड़ों की इनामी राशि भी मिली

Praggnanandha: भारतीय शतरंज के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने एक बार फिर