,

नेशनल हाईवे 43 पर बायो डीजल टैंकर पलटा, भीषण आग से मचा हड़कंप

- Advertisement -
Ad imageAd image
Bio diesel tanker overturned on National Highway 43, massive fire caused panic

सरगुजा | संवाददाता
अंबिकापुर से रायगढ़ जाने वाले नेशनल हाईवे 43 पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सरगुजा जिले के रघुनाथपुर चौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत लमगांव पुलिया के पास बायो डीजल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर पलटते ही उसमें आग लग गई, जो देखते ही देखते विकराल रूप ले चुकी थी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से भी साफ नजर आ रही थीं।

हालांकि इस भीषण घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन हादसे के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया। करीब दो घंटे तक नेशनल हाईवे 43 पूरी तरह से बाधित रहा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा एक अनियंत्रित बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हुआ। आग लगने के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, कुछ लोग लापरवाही करते हुए जान जोखिम में डालकर जलते टैंकर के आसपास से सड़क पार करते भी नजर आए।

हादसे के 20–25 मिनट बाद रघुनाथपुर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। दमकल की मदद से कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान स्थानीय प्रशासन ने आवागमन को वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया।

इस घटना ने एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही की गंभीरता को उजागर कर दिया है। गनीमत रही कि इस बड़े हादसे में कोई जानमाल की हानि नहीं हुई।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की