Bilaspur Gambling Raid: बिलासपुर में हाई प्रोफाइल जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आठ जुआरी गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bilaspur Gambling Raid

Bilaspur Gambling Raid: गतौरी स्थित वृंदावन ग्रीन फार्म हाउस में चल रहा था लाखों का जुआ

Bilaspur Gambling Raid: बिलासपुर पुलिस ने रतनपुर हाईवे स्थित गतौरी के वृंदावन ग्रीन फार्म हाउस में चल रहे हाई प्रोफाइल जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को लंबे समय से यहां बड़े स्तर पर जुआ खेलने की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद टीम ने दबिश देकर मौके से आरोपियों को पकड़ा। कार्रवाई के दौरान आरोपी बावन पत्ती खेलते पाए गए।

पुलिस ने मौके से 3 लाख 80 हजार रुपये नकद, 11 मोबाइल फोन और 5 कारें जब्त की हैं। मामले में फार्म हाउस संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपियों पर गैर जमानती धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

Bilaspur Gambling Raid: गिरफ्तार आरोपियों में कई कारोबारी और रसूखदार लोग शामिल

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में चंद्र किशन अग्रवाल, रोशन सिंह, मुन्ना गोयल, विकास सिंह, मनीष शर्मा, नीरज शर्मा, दीपक अग्रवाल और मयंक सोनकर शामिल हैं। बताया जा रहा है कि जुए का यह फड़ लंबे समय से संचालित हो रहा था और यहां लाखों रुपये का दांव लगाया जाता था।

read also: Biggest Dinosaur Discovery : थाईलैंड में मिला एशिया का सबसे विशाल डायनासोर, 27 टन वजन और 88 फीट लंबाई ने वैज्ञानिकों को किया हैरान

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच जारी है और जुए के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल है।

Haldwani Recycling Initiative: हल्द्वानी नगर निगम की अनोखी रीसाइक्लिंग पहल

Haldwani Recycling Initiative: प्लास्टिक कचरा जमा करने पर मिलेगा कैश रिफंड, शहर