,

बीजापुर : सड़क पर साइड नहीं देने पर SDO और सुरक्षाकर्मियों ने की तकनीकी सहायक और सचिव की बेरहमी से पिटाई

Bijapur: SDO and security personnel brutally beat up technical assistant and secretary for not giving way on the road

रिपोर्ट: कुशल चोपड़ा

कर्मचारियों में आक्रोश

बीजापुर जिले से एक चौंकाने वाली और निंदनीय घटना सामने आई है, जहां कुटरू के SDOP और उनके सुरक्षाकर्मियों द्वारा तकनीकी सहायक संतोष कुंजाम और ग्राम पंचायत उसकापटनम के सचिव बाबू राव पुलसे को जबरन मारपीट का शिकार बनाया गया।

बताया जा रहा है कि सड़क पर गाड़ी साइड नहीं देने की मामूली बात को लेकर अधिकारी इतने आगबबूला हो गए कि कपड़े उतरवाकर दोनों कर्मचारियों की बेदम पिटाई कर दी। घटना के बाद पीड़ित कर्मचारियों के शरीर पर मारपीट के गंभीर निशान साफ तौर पर देखे जा सकते हैं, जिनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं।

इस घटना के बाद क्षेत्र में कर्मचारियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। भैरमगढ़ जनपद के सभी कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार की चेतावनी देते हुए स्पष्ट कहा है कि जब तक संबंधित अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज नहीं होती, तब तक वे कोई भी सरकारी कार्य नहीं करेंगे।

घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं कि एक जिम्मेदार पद पर बैठा अधिकारी किस प्रकार से अपने पद का दुरुपयोग कर रहा है। कर्मचारियों ने घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पीड़ित कर्मचारियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन पर भी दबाव बढ़ता जा रहा है कि वह इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करे।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: कल का राशिफल 16 अक्टूबर 2026: शुक्रवार का दिन…

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…