बीजापुर: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 24 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bijapur: Police got a big success, 24 Maoists surrendered

87 लाख के इनामी शामिल

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कंपनी नंबर 02 के डिप्टी कमांडर राकेश सहित कुल 24 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों पर कुल 87.05 लाख रुपये का इनाम घोषित था, जिसमें डिप्टी कमांडर राकेश पर अकेले 10 लाख रुपये का इनाम था।

माओवादियों ने यह आत्मसमर्पण सरकार की “नियद नेल्लानार” योजना और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर किया है। यह योजना नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास और मुख्यधारा से जोड़ने के लिए चलाई जा रही है।

आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादी फायरिंग, आईईडी ब्लास्ट, आगजनी और अन्य गंभीर घटनाओं में शामिल रहे हैं। आत्मसमर्पण की प्रक्रिया सीआरपीएफ के डीआईजी राकेश कुमार, बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूलेण्डन यार्क, डीएसपी शरद जायसवाल और उप पुलिस अधीक्षक विनीत साहू की मौजूदगी में पूरी की गई।

पुलिस प्रशासन ने सभी आत्मसमर्पित माओवादियों को प्रोत्साहन राशि के रूप में 50-50 हजार रुपये नगद प्रदान किए।

वर्ष 2025 की अब तक की रिपोर्ट के अनुसार, कुल 227 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है, वहीं 237 माओवादी गिरफ्तार किए जा चुके हैं और 119 माओवादी विभिन्न मुठभेड़ों में मारे गए हैं।

यह आत्मसमर्पण नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में शांति बहाली और विकास की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। प्रशासन को उम्मीद है कि आने वाले समय में और भी माओवादी मुख्यधारा में लौटेंगे।

DA में धमाका! 55% तक बढ़ोतरी, जानिए कैसे मिलेगा फायदा

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी के 45 शहर

Religious Politics Controversy: धर्म बनाम राजनीति, चिरमिरी की रामकथा से छत्तीसगढ़ की सियासत में बढ़ी तपिश

Religious Politics Controversy: धार्मिक मंच से सियासी संदेश, बयानबाजी ने बढ़ाया विवाद

Ashutosh Rana और रेणुका शहाणे ने मनाई शादी की 25वीं सालगिरह, फिर से लिए सात फेरे

Ashutosh Rana: फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित और सादगी पसंद कपल Ashutosh Rana

टीवी एक्ट्रेस Divyanka Tripathi बनीं मां, शादी के 10 साल बाद जुड़वा बच्चों को दिया जन्म

Report by: Priyanshi Soni Divyanka Tripathi: टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस Divyanka

प्रधानमंत्री Narendra Modi के 12 साल पूरे, सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने 26 मई 2026 को देश के प्रधानमंत्री के

UP Police के 29 PPS अधिकारियों को मिलेगा IPS प्रमोशन, UPSC को भेजे गए नाम

Report by: Vandana Rawat UP Police: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ के 20 जिलों

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी के 45 शहर

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 26 मई 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों