By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > मध्य प्रदेश > MP Promotion Reservation : सपाक्स ने सरकार पर साधा निशाना, HC का प्रमोशन प्रक्रिया पर रोक से इनकार
Pin Postअग्निपथमध्य प्रदेश

MP Promotion Reservation : सपाक्स ने सरकार पर साधा निशाना, HC का प्रमोशन प्रक्रिया पर रोक से इनकार

Pramod Shrivastav Editorial Head
Last updated: July 9, 2026 5:28 pm
By Pramod Shrivastav Editorial Head
Share
6 Min Read
Promotion in MP: हाईकोर्ट से सरकार को राहत, प्रमोशन प्रक्रिया जारी; सपाक्स ने खोला मोर्चा
MP Promotion Reservation: प्रमोशन प्रक्रिया पर हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, सपाक्स-अजाक्स आमने-सामने
SHARE

Pramod Shrivastav Editorial Head

MP Promotion Reservation : मध्य प्रदेश में शुरू हुई सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों की पदोन्नति के मुद्दे ने प्रशासनिक और राजनीतिक दोनों स्तरों पर नई बहस छेड़ दी है। तो वहीं कर्मचारियों की पदोन्नति के मुद्दे पर अजाक्स और सपाक्स आमने-सामने हैं।राज्य सरकार द्वारा नई पदोन्नति नीति लागू करने के बाद दोनों कर्मचारी संगठन अपने-अपने तर्कों के साथ अदालती और सार्वजनिक मंचों पर भिड़े हुए हैं। दरअसल प्रदेश में साल 2016 से पदोन्नति में आरक्षण का मामला न्यायालय में लंबित है। लंबे समय तक पदोन्नतियां रुकी रहने के बाद सरकार ने पदोन्नति नियम-2025 के आधार पर प्रक्रिया आगे बढ़ाई।

Contents
MP Promotion Reservation : मध्यप्रदेश में नहीं रुकेंगे प्रमोशन, आमने-सामने आए कर्मचारी संगठनMP Promotion Reservation : सपाक्स के सरकार पर वादाखिलाफी के आरोपMP Promotion Reservation : मध्यप्रदेश में नहीं रुकेंगे प्रमोशन, कर्मचारी संगठनों में तकरारMP Promotion Reservation : क्या है पूरा विवाद?ये भी जानिए : Sardar Sarovar Project Agreement : ‘सरदार सरोवर परियोजना’ पर समाधान,मध्यप्रदेश सरकार को हुआ बड़ा फायदा

MP Promotion Reservation : मध्यप्रदेश में नहीं रुकेंगे प्रमोशन, आमने-सामने आए कर्मचारी संगठन

पदोन्नति की प्रक्रिया जारी है, इस बीच हाईकोर्ट में प्रमोशन प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की गई, लेकिन अदालत ने इससे इनकार कर दिया और कहा कि सरकार अंतिम फैसले तक प्रशासनिक प्रक्रिया जारी रख सकती है।मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की डिवीज़न बेंच ने माना कि सरकार के खिलाफ कोई लिखित रोक आदेश नहीं है, इसलिए प्रशासन पदोन्नति की तैयारियां जारी रख सकता है। कोर्ट ने सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए 13 जुलाई तक का समय दिया। मामले में सामान्य वर्ग के कर्मचारियों के संगठन सपाक्स ने सरकार के फैसले का विरोध करते हुए आरोप लगाया है कि सरकार अपने पूर्व आश्वासनों से पीछे हट रही है और कर्मचारियों से वादाखिलाफी कर रही है।

MP Promotion Reservation

MP Promotion Reservation : सपाक्स के सरकार पर वादाखिलाफी के आरोप

सपाक्स का कहना है कि सरकार ने पहले न्यायालय के अंतिम निर्णय तक विवादित प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाने का भरोसा दिया था, लेकिन अब प्रशासनिक कार्रवाई शुरू कर उस वादे का उल्लंघन किया जा रहा है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने विवादित नियमों के तहत पदोन्नति प्रक्रिया आगे बढ़ाई तो आंदोलन और कानूनी लड़ाई दोनों जारी रहेंगे।

दूसरी ओर, पदोन्नति में आरक्षण के समर्थक कर्मचारी संगठन सरकार के कदम का समर्थन कर रहे हैं।उनका तर्क है कि वर्षों से लंबित पदोन्नतियों के कारण हजारों अधिकारियों और कर्मचारियों का कैरियर प्रभावित हुआ है, इसलिए प्रक्रिया में और देरी उचित नहीं है।अब सबकी निगाहें हाईकोर्ट के अंतिम फैसले पर टिकी हैं, जो यह तय करेगा कि मध्यप्रदेश में पदोन्नति की व्यवस्था किस स्वरूप में लागू होगी।

मध्यप्रदेश में एक बार फिर पदोन्नति (प्रमोशन) में आरक्षण का मुद्दा राजनीतिक और कर्मचारी संगठनों के बीच विवाद का कारण बन गया है। सरकार द्वारा विभागों में प्रमोशन प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी के बीच सामान्य वर्ग और आरक्षित वर्ग के कर्मचारी संगठन आमने-सामने आ गए हैं।

MP Promotion Reservation : मध्यप्रदेश में नहीं रुकेंगे प्रमोशन, कर्मचारी संगठनों में तकरार

• हाईकोर्ट का प्रमोशन प्रक्रिया पर रोक लगाने से इनकार
• कहा- अंतिम फैसले तक प्रशासनिक प्रक्रिया जारी रख सकती है सरकार
• सपाक्स ने कहा- सरकार वादाखिलाफी कर रही
• अंतिम निर्णय आने तक सरकार जारी रख सकती है पदोन्नति से संबंधित प्रशासनिक प्रक्रिया
• पदोन्नति से जुड़े मामले का अंतिम निपटारा न्यायालय के अंतिम फैसले के अधीन रहेगा


• संगठन की चेतावनी- विवादित नियमों के तहत पदोन्नति प्रक्रिया आगे बढ़ाई
• आंदोलन और कानूनी लड़ाई दोनों जारी रहेंगे- सपाक्स
• हाईकोर्ट की डिवीज़न बेंच ने माना सरकार के खिलाफ कोई लिखित रोक आदेश नहीं है,
• प्रशासन पदोन्नति की तैयारियां जारी रख सकता है
• कोर्ट ने सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए 13 जुलाई तक का समय दिया
• पदोन्नति प्रक्रिया में और देरी उचित नहीं है- अजाक्स
• वर्षों से लंबित पदोन्नतियों के कारण हजारों अधिकारियों,कर्मचारियों का कैरियर प्रभावित हुआ

MP Promotion Reservation : क्या है पूरा विवाद?

• राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों में पदोन्नति की प्रशासनिक प्रक्रिया तेज की है।
• सामान्य वर्ग के कर्मचारी संगठन सपाक्स का आरोप है कि सरकार पूर्व आश्वासनों से पीछे हट रही है और आरक्षण संबंधी विवाद का अंतिम
न्यायिक फैसला आने से पहले प्रमोशन प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है।
• वहीं अजाक्स सहित आरक्षित वर्ग के कर्मचारी संगठन लंबे समय से लंबित पदोन्नतियां जल्द किए जाने की मांग कर रहे हैं।

MP Promotion Reservation : हाईकोर्ट का रुख

• जबलपुर हाईकोर्ट ने फिलहाल प्रमोशन प्रक्रिया पर अंतरिम रोक लगाने से इनकार किया है।
• अदालत ने स्पष्ट किया कि अंतिम निर्णय तक सरकार प्रशासनिक प्रक्रिया जारी रख सकती है, हालांकि मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है और अंतिम फैसला बाद में होगा।

MP Promotion Reservation : अब आगे क्या?

• यदि सरकार प्रमोशन आदेश जारी करती है तो उस पर कानूनी चुनौती की संभावना बनी रहेगी।
• हाईकोर्ट के अंतिम फैसले से यह तय होगा कि प्रदेश में पदोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था किस स्वरूप में लागू होगी।
• इस मुद्दे पर कर्मचारी संगठनों का विरोध और राजनीतिक बयानबाजी आने वाले दिनों में और तेज हो सकती है।

ये भी जानिए : Sardar Sarovar Project Agreement : ‘सरदार सरोवर परियोजना’ पर समाधान,मध्यप्रदेश सरकार को हुआ बड़ा फायदा

TAGGED:Hindi NewsMP Government EmployeesMP कर्मचारी समाचारMP हाईकोर्टPromotion News MPReservation in PromotionTODAY NEWSअजाक्सप्रमोशन में आरक्षणमध्य प्रदेश प्रमोशनसपाक्स
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Pramod Shrivastav Editorial Head
Follow:
प्रमोद कुमार श्रीवास्तव मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वह पिछले लगभग 20 वर्षों से पत्रकारिता और मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।प्रमुख परिचय एवं करियर (Career Highlights) शैक्षणिक पृष्ठभूमि: उन्होंने अन्य विषयों में अध्यन के साथ ही पत्रकारिता क्षेत्र में डॉ. सर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय से परास्नातक में अपनी व्यावसायिक शिक्षा पूरी की है। पत्रकारिता में अनुभव: ये ईटीवी, बंसल न्यूज, भारत समाचार, एक्सप्रेस मीडिया सर्विस, आईएनडी-24 जैसे न्यूज चैनलों के साथ ही प्रिंट मीडिया में लंबा अनुभव रहा है। वर्तमान/हालिया जुड़ाव: ये वर्तमान में प्रमुख समाचार चैनल व मीडिया नेटवर्क 'स्वदेश न्यूज' (Swadesh News) से जुड़े हैं, जहाँ वे विभिन्न डिबेट शो और चर्चाओं का समन्वय करते हैं। विशेषज्ञता: उन्हें मुख्य रूप से एक कुशल मीडिया हैंडलर, प्रोग्राम प्रड्यूसर और राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों पर पैनी नजर रखने वाले पत्रकार के रूप में जाना जाता है।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Bareilly Delhi Lucknow Highway Bus Acciden
उत्तर प्रदेश

Bareilly Delhi Lucknow Highway Bus Acciden: बरेली हाईवे पर ‘मौत का मोड़’: 15 फीट गहरी खाई में पलटी डबल डेकर बस, मची चीख-पुकार; मासूम समेत 40 से अधिक यात्री घायल

By Yoganand Shrivastava
Ara Heavy Rain Waterlogging News
बिहार

Ara Heavy Rain Waterlogging News: आरा में झमाझम बारिश से बेहाल हुआ शहर: सड़कों पर पसरा नाले का गंदा पानी, ‘झील’ बने बाबू बाजार और सदर अस्पताल; नगर निगम की खुली पोल

By Yoganand Shrivastava
Jaipur Mother Murder Conspiracy Daughter Ayushi Sharma
राजस्थान

Jaipur Mother Murder Conspiracy Daughter Ayushi Sharma : अनुकंपा नौकरी और करोड़ों की संपत्ति के लिए बेटी बनी ‘जल्लाद’

By Yoganand Shrivastava
US Missile Strike Bushehr Nuclear Plant Iran
देश- विदेश

US Missile Strike Bushehr Nuclear Plant Iran: ईरान के बुशहर न्यूक्लियर प्लांट पर अमेरिकी मिसाइल हमला? अफवाहों के बीच ईरान का बड़ा बयान— ‘सुरक्षित है परमाणु संयंत्र, अमेरिका ने की युद्धविराम समझौते की धज्जी’

By Yoganand Shrivastava

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?