By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > Pin Post > Sardar Sarovar Project Agreement : ‘सरदार सरोवर परियोजना’ पर समाधान,मध्यप्रदेश सरकार को हुआ बड़ा फायदा
Pin Postमध्यकाल

Sardar Sarovar Project Agreement : ‘सरदार सरोवर परियोजना’ पर समाधान,मध्यप्रदेश सरकार को हुआ बड़ा फायदा

Pramod Shrivastav Editorial Head
Last updated: July 9, 2026 3:07 pm
By Pramod Shrivastav Editorial Head
Share
3 Min Read
SHARE

Pramod Shrivastav Editorial Head

Sardar Sarovar Project Agreement : 4 राज्यों के विवाद पर ऐतिहासिक फैसला,डबल इंजन की सरकार, फैसले दमदार

Sardar Sarovar Project Agreement : सरदार सरोवर परियोजना से जुड़े करीब तीन दशक पुराने पुनर्वास एवं पुनर्बसाहट व्यय विवाद का आखिरकार समाधान हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की मौजूदगी में गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान के बीच हुए ऐतिहासिक समझौते से मध्यप्रदेश को बड़ी वित्तीय राहत मिली है। अब प्रदेश को करीब 1,500 करोड़ रुपये के बजाय केवल 231.80 करोड़ रुपये का भुगतान करना होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लगभग तीन दशकों से लंबित सरदार सरोवर परियोजना से जुड़े मुद्दों का सर्वसम्मति से समाधान होना मध्यप्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय, संवाद और सहयोग की भावना का परिणाम है, जिससे विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

Sardar Sarovar Project Agreement : मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार सरोवर परियोजना केवल एक सिंचाई या जल परियोजना नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों के जीवन से जुड़ी विकास की आधारशिला है। लंबे समय से लंबित विषयों पर सहमति बनने से परियोजना के शेष कार्यों को तेजी से पूरा किया जा सकेगा और प्रभावित क्षेत्रों के विकास को भी गति मिलेगी।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनहित के सभी लंबित मामलों का समाधान संवाद और सहमति के आधार पर करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का उद्देश्य विकास, पुनर्वास और जनकल्याण के बीच संतुलन स्थापित करते हुए प्रदेश के समग्र विकास को सुनिश्चित करना है।

Sardar Sarovar Project Agreement : मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए केंद्र सरकार, संबंधित राज्यों तथा सभी हितधारकों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि इस निर्णय से मध्यप्रदेश सहित परियोजना से जुड़े सभी राज्यों को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा। साथ ही किसानों को सिंचाई, पेयजल और क्षेत्रीय विकास के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ ही अन्य मंत्रियों ने इस फैसले को सहकारी संघवाद को मजबूत करने वाला ऐतिहासिक कदम बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया। उन्होंने कहा कि राज्यों के बीच संवाद और सहमति से लंबे समय से लंबित जटिल विवाद का समाधान संभव हुआ है।

READ MORE : IMD Rain Alert : दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में बारिश से 62 की मौत

TAGGED:chattisgarhHindi NewsMPMP NewsnewsSardar Sarovar Project AgreementTODAY NEWSUpUP Newsuttar pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Pramod Shrivastav Editorial Head
Follow:
प्रमोद कुमार श्रीवास्तव मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वह पिछले लगभग 20 वर्षों से पत्रकारिता और मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।प्रमुख परिचय एवं करियर (Career Highlights) शैक्षणिक पृष्ठभूमि: उन्होंने अन्य विषयों में अध्यन के साथ ही पत्रकारिता क्षेत्र में डॉ. सर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय से परास्नातक में अपनी व्यावसायिक शिक्षा पूरी की है। पत्रकारिता में अनुभव: ये ईटीवी, बंसल न्यूज, भारत समाचार, एक्सप्रेस मीडिया सर्विस, आईएनडी-24 जैसे न्यूज चैनलों के साथ ही प्रिंट मीडिया में लंबा अनुभव रहा है। वर्तमान/हालिया जुड़ाव: ये वर्तमान में प्रमुख समाचार चैनल व मीडिया नेटवर्क 'स्वदेश न्यूज' (Swadesh News) से जुड़े हैं, जहाँ वे विभिन्न डिबेट शो और चर्चाओं का समन्वय करते हैं। विशेषज्ञता: उन्हें मुख्य रूप से एक कुशल मीडिया हैंडलर, प्रोग्राम प्रड्यूसर और राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों पर पैनी नजर रखने वाले पत्रकार के रूप में जाना जाता है।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

खेल

IND vs ENG 4th T20 Playing XI : क्या आज संजू सैमसन की होगी वापसी? तिलक वर्मा और वरुण चक्रवर्ती पर गिर सकती है गाज

By Abhishek Singh
Gwalior Smart City Reality Check
मध्य प्रदेश

Gwalior Smart City Reality Check: स्मार्ट सिटी ग्वालियर की ‘खतरनाक’ हकीकत: रॉक्सी पुल से बाड़ा मार्ग पर महीनों से टूटा पड़ा है लोहे का चैंबर, बड़े हादसे के इंतजार में सोया जिम्मेदार अमला

By Yoganand Shrivastava
West Asia War LIVE अमेरिकी हमलों के बाद ईरान का पलटवार, 14 मौतों का दावा, खाड़ी देशों में बढ़ा तनाव
देश- विदेश

West Asia War LIVE Updates : अमेरिका-ईरान संघर्ष दूसरे दिन भी जारी, ईरान ने 14 मौतों का किया दावा, खाड़ी देशों तक पहुंचा तनाव

By Swadesh News
ऐसा भी होता है

China Flood Snakes : बाढ़ के पानी में तैरते दिखे 900 सांप, चीन में मचा हड़कंप, लोगों को घरों में रहने की सलाह

By Abhishek Singh

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?