BY: Yoganand Shrivastava
बलूचिस्तान में एक बार फिर पाकिस्तान सेना को निशाना बनाते हुए भीषण हमला किया गया है। इस हमले में पाकिस्तानी सेना के छह जवानों की मौत हो गई है, जबकि पांच अन्य सैनिक घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
IED ब्लास्ट से फ्रंटियर कोर का काफिला बना निशाना
यह हमला बलूचिस्तान के बोलान जिले में हुआ, जहां फ्रंटियर कोर के एक सैन्य काफिले को इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के ज़रिए निशाना बनाया गया। विस्फोट के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
किसी संगठन ने नहीं ली जिम्मेदारी
अब तक इस हमले की जिम्मेदारी किसी भी आतंकी या विद्रोही संगठन ने नहीं ली है। सुरक्षा एजेंसियाँ हमले के पीछे शामिल तत्वों की पहचान करने में जुटी हैं। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, हमला सुनियोजित था और इसका उद्देश्य सेना को भारी क्षति पहुंचाना था।
इलाके में तनाव का माहौल
घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है। यह हमला उस समय हुआ है जब पाकिस्तान सरकार पहले से ही बलूचिस्तान में बढ़ती अस्थिरता और अलगाववादी गतिविधियों को लेकर चिंतित है।
ऑपरेशन सिंदूर: पहलगाम हमले का बदला, पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक





