Ghungchhai Pilibhit Child Abuse Case: घुंघचाई में दरिंदगी: 7 साल की मासूम को चॉकलेट का लालच देकर सरकारी स्कूल में किया दुष्कर्म; आरोपी गुरफाम गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Ghungchhai Pilibhit Child Abuse Case

रिपोर्टर: निज़ाम अली

Ghungchhai Pilibhit Child Abuse Case उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के घुंघचाई थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक कलयुगी दरिंदे ने महज 7 वर्षीय मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला। आरोपी मासूम को चॉकलेट और खाने का सामान दिलाने का झांसा देकर एक सरकारी स्कूल में ले गया, जहां उसने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर मुस्तैद हुई घुंघचाई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को देर रात धर दबोचा।

Ghungchhai Pilibhit Child Abuse Case चॉकलेट दिलाने के बहाने सूने सरकारी स्कूल में ले गया आरोपी

Ghungchhai Pilibhit Child Abuse Case जानकारी के अनुसार, घुंघचाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में यह अमानवीय घटना घटित हुई। आरोपी की पहचान ज्ञानपुर मोहलिया गांव के रहने वाले गुरफाम उर्फ गुलफान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने बच्ची को अकेला पाकर उसे बहलाया-फुसलाया और चॉकलेट व अन्य सामान दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। इसके बाद वह मासूम को क्षेत्र के ही एक सूने पड़े सरकारी स्कूल के परिसर में ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ जबरन दुष्कर्म की खौफनाक वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया।

Ghungchhai Pilibhit Child Abuse Case मां की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

मासूम बच्ची ने घर पहुंचकर रोते हुए अपनी मां को आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजनों के होश उड़ गए। पीड़िता की मां तुरंत बच्ची को लेकर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ लिखित तहरीर दी। मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए घुंघचाई थाना पुलिस ने बिना वक्त गंवाए आरोपी गुरफाम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (POCSO Act) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। बच्ची को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Ghungchhai Pilibhit Child Abuse Case सीओ पूरनपुर के निर्देशन में पुलिस का जाल, मटहैना चौराहे से दबोचा गया दरिंदा

वारदात के बाद से ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। क्षेत्राधिकारी (CO) पूरनपुर के कड़े पर्यवेक्षण और निर्देशन में घुंघचाई पुलिस ने एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। देर रात पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली, जिसके आधार पर घेराबंदी करके आरोपी गुरफाम उर्फ गुलफान को मटहैना चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Read this: Sheikhpura Social Worker Sanjay Yadav Demise: शेखपुरा में शोक की लहर: प्रखर वक्ता और प्रख्यात समाजसेवी संजय यादव का पटना में निधन; अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

Horoscope : 10 जुलाई का राशिफल, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल

Horoscope : हर दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में होने वाला बदलाव सभी

धान बेचने से पहले कराएं Agritech Registration, वरना समर्थन मूल्य पर नहीं होगी खरीदी

Agritech Registration: धान बेचने से पहले कराएं Agritech Registration, वरना समर्थन मूल्य