Bihar Election Result 2025: डिप्टी CM बनने का सपना देख रहे मुकेश सहनी को बड़ा झटका, VIP का हुआ सफाया

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

बिहार: विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे मुकेश सहनी और उनकी पार्टी विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के लिए बेहद निराशाजनक साबित हुए। महागठबंधन की ओर से डिप्टी मुख्यमंत्री पद का दावा करने वाले सहनी खुद भी नहीं सोच पाए थे कि उनकी पार्टी का खाता तक नहीं खुलेगा।

चुनाव परिणामों के ताज़ा रुझानों में एनडीए 200 से अधिक सीटों पर आगे है, जबकि महागठबंधन 36 सीटों पर सिमटता दिख रहा है। अन्य को 6 सीटों पर बढ़त मिली है। ऐसे माहौल में VIP का पूरे चुनाव में प्रदर्शन शून्य पर आकर ठहर गया।

VIP का हुआ सफाया, खाता भी न खुला
मुकेश सहनी, जिन्होंने चुनाव से पहले डिप्टी सीएम की कुर्सी पाने का दावा ठोका था, उनके लिए यह नतीजे कड़े झटके की तरह हैं। खबर लिखे जाने तक VIP को एक भी सीट पर बढ़त नहीं मिली। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में यह तंज खूब सुनाई दिया— “न खुदा मिला, न विसाल-ए- सनम”— यानी न सपना पूरा हुआ, न उम्मीदें बचीं।

2020 में बेहतर प्रदर्शन, इस बार पूरी तरह साफ
सहनी ने 2018 में VIP की स्थापना की थी। 2020 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 4 सीटें जीतकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी— बोचाहा, गौरा बौराम, अलिनगर और साहेबगंज। हालांकि बाद में साहेबगंज के विधायक ने बीजेपी जॉइन कर ली थी।

एनडीए सरकार में सहनी को मछलीपालन मंत्री का पद भी मिला, लेकिन 2022 में सरकार बदलने के साथ ही उनका मंत्रालय भी छिन गया। इसके बाद वे महागठबंधन में शामिल हुए और तेजस्वी यादव को “छोटा भाई” बताते हुए डिप्टी सीएम पद की मजबूत दावेदारी करने लगे।

नतीजे आए तो टूट गया सपना
चुनाव परिणामों ने VIP के सभी दावों और उम्मीदों पर ब्रेक लगा दिया। पार्टी एक भी सीट नहीं जीत सकी, जिससे सहनी की सियासी जमीन कमजोर पड़ती दिख रही है। 2025 के चुनाव VIP और सहनी दोनों के लिए सियासी परीक्षा थे, और नतीजों ने साफ कर दिया कि यह परीक्षा बेहद भारी पड़ गई।

Panchayati Raj Diwas : लोकतंत्र की सशक्त धारा, पंचायती राज व्यवस्था

Panchayati Raj Diwas : भारत की प्राचीनतम लोकतांत्रिक परंपराओं में से एक

PoliceRaid : रायपुर में ऑनलाइन सट्टा ऐप ‘3 Stumps’ पर बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के घर रेड

रायपुर ब्यूरो PoliceRaid : रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी

UP ATS Action: यूपी ATS की बड़ी कार्रवाई, ISI नेटवर्क से जुड़े 2 संदिग्ध गिरफ्तार

रिपोर्ट- राशिद UP ATS Action: नोएडा से दबोचे गए तुषार चौहान उर्फ

Roorkee: डीजे के शोर से भड़का विवाद, जमकर हुआ पथराव, कई घायल

Report by: Salman Malik Roorkee: उत्तराखंड के रुड़की से एक सनसनीखेज मामला

Ai Job Cuts : AI के बढ़ते प्रभाव से टेक सेक्टर में छंटनी तेज, हजारों नौकरियां खतरे में

Ai Job Cuts : टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का असर

Chardham Yatra में गंगोत्री-यमुनोत्री में गंदगी पर सख्ती, 100 बोरे कपड़े हटाए गए, श्रद्धालुओं से स्वच्छता की अपील

रिपोर्टर: विनीत कंसवाल, उत्तरकाशी Chardham Yatra: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होते

CommodityNews : सोने-चांदी की कीमतों में नरमी, वैश्विक संकेतों से बाजार पर दबाव

मुंबई: घरेलू वायदा बाजार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शुक्रवार को सोना और

Kartik Aaryan की नई फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ 2027 में होगी रिलीज, पहला लुक आया सामने

Kartik Aaryan की नई फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने

Pawan Khera को बड़ा झटका, गुवाहाटी हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत याचिका की खारिज

Pawan Khera को गुवाहाटी हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने

Korea Forest Smuggling: कोरिया में अवैध साल लकड़ी तस्करी पर कार्रवाई, मारुति वैन से चिरान बरामद

Korea Forest Smuggling: कोरिया से रिपोर्टर चन्द्रकांत पारगीर के अनुसार, Korea Forest

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. SI पर रेप और

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. राजस्थान की गर्म हवाओं