,

मुंगेली पुलिस की बड़ी कामयाबी: पेशेवर गैंग का हुआ पर्दाफाश

Big success of Mungeli police: Professional gang exposed

रिपोर्ट- डॉ. संजय शेखर

मुंगेली। सुशासन त्यौहार के दौरान मुंगेली पुलिस ने “ऑपरेशन बाज” के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। हाल ही में मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटित इंटिग्रेटेड मॉडर्न कंट्रोल रूम की मदद से पुलिस ने एक पेशेवर चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया, जिसने नगर की पॉश कॉलोनियों में सुनसान घरों को निशाना बनाया था।

चोरी के बाद हवाई जहाज से हुए फरार

पुलिस के मुताबिक, आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद सीधे हवाई जहाज से दिल्ली फरार हो गए थे और वहां ऐश कर रहे थे। इन अपराधियों ने मुंगेली नगर के अलग-अलग सुनसान मकानों में ताला तोड़कर नगदी और कीमती जेवरात चुराए थे।

30 लाख से अधिक का माल बरामद

पुलिस ने आरोपियों से

  • ₹20,14,740 नगद
  • सोने और चांदी के कीमती जेवरात
  • एक कार और 3 मोबाइल फोन

बरामद किए हैं। बरामदगी की कुल कीमत लगभग ₹30,19,740 आंकी गई है।

थाना मुंगेली में दर्ज हुई FIR

इस मामले में थाना मुंगेली में अपराध क्रमांक 339 और 340/25 दर्ज किए गए हैं। आरोपियों पर धारा 331(4), 305(ए), 317(2), 3(5) बीएनएस के तहत कड़ी कार्रवाई की गई है।

पुलिस का सख्त प्रहार

मुंगेली पुलिस की इस कार्रवाई ने पेशेवर अपराधियों के हौसले पस्त कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि “ऑपरेशन बाज” आगे भी जारी रहेगा और नगर को सुरक्षित बनाने के लिए ऐसे गैंग पर लगातार प्रहार किया जाएगा।

Jamtara News: जामताड़ा में अग्निमित्रा पॉल का जोरदार स्वागत, दुर्गा पूजा को लेकर दिया बड़ा बयान

रिपोर्ट: रतन कुमार Jamtara News पश्चिम बंगाल की उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल गुरुवार

Bihar Flood: नवगछिया के मदरौनी में कोसी का कहर, सड़कों और घरों में पांच फीट से ज्यादा पानी

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bihar Flood भागलपुर के नवगछिया अनुमंडल के मदरौनी

Yogi Adityanath: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मथुरा पहुंचे CM योगी, नन्हें कान्हाओं पर बरसाया स्नेह

Yogi Adityanath श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंचे।

Swine Flu Ayurvedic Treatment: स्वाइन फ्लू में कौन सी जड़ी-बूटियां हो सकती हैं मददगार

Swine Flu Ayurvedic Treatment: इन दिनों स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण को

Korba Unidentified Dead Body: खेत में अज्ञात शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Korba Unidentified Dead Body: कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए रिश्वत

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. भोपाल की न्यू मार्केट

Gorakhpur: गोरक्षपीठ में परंपरा, भव्यता और उल्लास से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Report by: Vandana Rawat Gorakhpur: गोरक्षपीठ में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव (श्रीकृष्ण