लेखक- ईसा अहमद
कवर्धा जिले के बोड़ला क्षेत्र में आबकारी विभाग ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पीपरखूंटा (थाना तरेगांव जंगल) में मध्यप्रदेश से लाई गई शराब की अवैध बिक्री की जा रही है।
छापेमारी में भारी मात्रा में शराब बरामद
आबकारी वृत्त बोड़ला की टीम ने सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी रमेश कुमार यादव के मकान पर छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में शराब बरामद की गई, जिसमें शामिल हैं–
- 269 नग देशी प्लेन मदिरा (48.42 बल्क लीटर)
- 26 नग गोवा व्हिस्की (4.68 बल्क लीटर)
- कुल 53.1 बल्क लीटर शराब, जो मध्यप्रदेश निर्मित पाई गई।
बरामद शराब को आबकारी टीम ने सीलबंद कर जप्त कर लिया है।
आरोपी पर मामला दर्ज
कार्रवाई के बाद आबकारी विभाग ने आरोपी रमेश कुमार यादव के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधित) की धारा 34(1)क, 34(2), 36 और 59(क) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र में बढ़ी चर्चाएं
इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। विभाग का कहना है कि अवैध शराब तस्करी और बिक्री के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।





