,

Bhopal Underbridge Project : बावड़ियां कला अंडरब्रिज से कोलार-सलैया का सफर होगा आसान: कृष्णा गौर

Bhopal Underbridge Project

Bhopal Underbridge Project : 5 लाख लोगों को राहत, निरीक्षण में दिए जल्द पूरा करने के निर्देश

Bhopal Underbridge Project : भोपाल, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने सोमवार को बावड़ियां कला रेलवे अंडरब्रिज का निरीक्षण कर अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा कर यातायात शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि होशंगाबाद रोड की ओर जाम की स्थिति से बचने के लिए कट पॉइंट बनाकर सिग्नल लगाए जाएं। अंडरब्रिज शुरू होने से नर्मदापुरम रोड, बावड़ियां कलां, सलैया और कोलार क्षेत्र के लाखों लोगों का आवागमन आसान होगा।

Bhopal Underbridge Project : राज्यमंत्री गौर ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि होशंगाबाद रोड की तरफ जाते समय जाम ना लगे, इसके लिए कट पॉइंट बनाकर सिग्नल लगाया जाए। उन्होंने रेलवे के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और कहा कि इस बात का भी विशेष ध्यान रखें कि बारिश में अंडरब्रिज में पानी ना भरे और शीघ्र ही शेड का निर्माण भी कराए। भोपाल के लिए रहवासियों के लिए यह अंडरब्रिज एक बड़ी सौगात है।

Bhopal Underbridge Project : राज्यमंत्री गौर ने कहा कि बावड़ियां कला ओवर ब्रिज से लगभग 20000 वाहन प्रतिदिन गुजरते हैं, ऐसे में पूरा ट्रैफिक ओवरब्रिज से जा रहा था, लेकिन अब अंडरब्रिज बनने से पल्लवी नगर सहित अन्य कॉलोनीवासियों को काफी सहूलियत होगी। इस अंडर ब्रिज के बनने से अब कोलार रोड और नर्मदापुरम रोड़ की कनेक्टिविटी बेहतर होने से लगभग 5 लाख की आबादी को सीधा फायदा होगा।

ये भी जानिए Tiger Strike Force : वन्यजीव तस्करी पर कड़ा प्रहार, STSFMP ने कानपुर में तस्कर तारकनाथ घोष को दबोचा

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…