Bhopal : भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी बंगले में चोरी, स्टोर रूम से ट्रॉफियां-शील्ड गायब

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
bhopal-minister-vishvas-sarang-bungalow-theft-trophies-stolen

Bhopal : भोपाल में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक घटना सामने आई है। प्रदेश के खेल एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी बंगले में चोरी हो गई। यह बंगला शहर के 74 बंगला इलाके में स्थित है।

बाताया जाता है कि 2 और 3 अप्रैल की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने बंगले के परिसर में बने स्टोर रूम को निशाना बनाया। चोर वहां रखी ट्रॉफियां, मोमेंटो और शील्ड लेकर फरार हो गए। इस घटना का खुलासा 6 अप्रैल की सुबह तब हुआ, जब स्टोर रूम का ताला टूटा हुआ मिला।

Bhopal

Bhopal : टीटी नगर थाना पुलिस के अनुसार, स्टोर रूम में रखा सामान मंत्री को विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मान स्वरूप प्राप्त हुआ था। फिलहाल चोरी हुए सामान की कुल कीमत का आकलन किया जा रहा है।

Bhopal : जांच में यह भी सामने आया है कि जिस स्थान पर चोरी हुई, वहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे। इससे आरोपियों की पहचान करने में पुलिस को कठिनाई हो रही है। पुलिस अब आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके।

Bhopal : मामले की जांच जारी

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।आपको बता दें कि इससे पहले भी भोपाल में वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के विधायक बेटे जयवर्धन सिंह के बंगले में भी चोरी की घटना सामने आ चुकी है, जिससे शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Dolomite Mining: सक्ती में डोलोमाइट खदान की जनसुनवाई का विरोध, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Dolomite Mining: सक्ती जिले के ग्राम पंचायत झालरौदा में प्रस्तावित डोलोमाइट खदान

Forest Encroachment: मुंगेली में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण मुक्त

Forest Encroachment: मुंगेली जिले के वन परिक्षेत्र खुड़िया अंतर्गत चचेड़ी परिसर में

भारतीय जहाजों पर हमले को लेकर Trump का बड़ा दावा, कहा- ईरान ने ड्रोन से किया था हमला

Trump: गल्फ ऑफ ओमान और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास भारतीय जहाजों को

France और स्लोवाकिया दौरे पर रवाना होंगे पीएम मोदी, रक्षा सहयोग और पनडुब्बी सौदों पर रहेगी नजर

France: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से शुरू होने वाले अपने फ्रांस दौरे

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. सक्ती में सीलपैक शराब

MP: Top 10

MP: जानें आज की बड़ी खबरें.. 1. संघर्ष से टीम इंडिया तक:

Horoscope 13 June 2026: जानें आज का राशिफल

Horoscope: हिंदू पंचांग के अनुसार 14 जून 2026, शनिवार को ज्येष्ठ कृष्ण