,

Bhitarwar Shooting Case: भितरवार में जमीन विवाद ने ली अभिभाषक की जान, गोलीबारी में घायल वकील की इलाज के दौरान मौत

Bhitarwar Shooting Case

Report: Santosh Saravgee

Bhitarwar Shooting Case विवादित जमीन पर पहुंचे थे अभिभाषक

ग्वालियर जिले के भितरवार में जमीन विवाद के चलते एक अभिभाषक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान रतन सिंह यादव के रूप में हुई है। घटना भितरवार-डबरा रोड स्थित न्यू आशा भोजनालय के पास हुई। बताया जा रहा है कि हरसी रोड स्थित विवादित जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

सुधीर सिंह कुशवाहा, थाना प्रभारी

Bhitarwar Shooting Case गर्दन और छाती में लगीं तीन गोलियां

जानकारी के अनुसार, विवाद के दौरान रतन सिंह यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। उन्हें गर्दन के पास एक और छाती में दो गोलियां लगीं। गंभीर हालत में परिजन उन्हें भितरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया। ग्वालियर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Bhitarwar Shooting Case तीन आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

मृतक के परिजनों ने चचेरे भाई राकेश यादव, भतीजे राहुल यादव और गब्बर सिंह रावत पर गोली मारने का आरोप लगाया है। घटना के बाद तीनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। घटना के बाद अभिभाषक संघ में भी रोष व्याप्त है और वकीलों ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Read this: PM Modi on NEET: NDA ‘मंगल मिलन’ बैठक में PM मोदी का NEET पर बड़ा संदेश, बोले- छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे

Punjab Election 2027 : पंजाब में सत्ता का संग्राम, नशे पर घमासान, BJP का बड़ा मिशन !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Punjab Election 2027 : चंडीगढ़, पंजाब की राजनीति में…

IITF-2026 में झारखंड पवेलियन का आकर्षण बनी माटी कला और टेराकोटा, लाइव डेमो से पर्यटकों को लुभा रहे कारीगर

रिपोर्ट- हिमांशु प्रियदर्शी IITF-2026 : नई दिल्ली/रांची:- 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले…

Indian Army : जासूसी के चार मामले, सेना की सुरक्षा पर सवाल !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Indian Army : नई दिल्ली, देश की सुरक्षा, अंदरूनी…

PM Modi ने छठ महापर्व के समापन पर दी देशवासियों को बधाई, छठी मइया से की आशीर्वाद की कामना

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठ महापर्व के समापन पर देशवासियों…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, बस्तर…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट पर आज से सुनवाई, अवैध…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: आज 16 नवंबर 2026, सोमवार का दिन कई राशियों…