,

Bhilai में मंदिर में तोड़फोड़, असामाजिक तत्व ने भगवान राम की तस्वीर खंडित की

Bhilai

Report by: Vishnu Gautam

Bhilai: भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपारा इलाके में एक मंदिरनुमा चबूतरे में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात युवक ने धार्मिक स्थल में घुसकर जमकर उत्पात मचाया और वहां रखी धार्मिक वस्तुओं को नुकसान पहुंचाया। इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल बन गया।

Bhilai: भगवान राम की तस्वीर को नुकसान, मूर्ति पर रखा गांजा

जानकारी के अनुसार आरोपी युवक ने मंदिर में लगी भगवान राम की तस्वीर को खंडित कर दिया। इतना ही नहीं, उसने वहां स्थापित मूर्ति के ऊपर गांजा रखकर धार्मिक स्थल की पवित्रता भंग करने की भी कोशिश की। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है।

Bhilai: सूचना मिलते ही पुलिस और संगठन के लोग पहुंचे मौके पर

Bhilai

घटना की जानकारी मिलते ही सुपेला पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थिति को देखते हुए इलाके में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया।

Bhilai: आरोपी की तलाश में पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Bhilai: प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की

घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

read also: Jashpur में भीषण सड़क हादसा, यात्री बस पलटी, 5 की मौत,20 घायल

Firozabad Electric Shock Death: फिरोजाबाद में करंट लगने से व्यक्ति की मौत, गांव में पसरा मातम

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Electric Shock Death फिरोजाबाद के थाना मटसेना