Bharat Jagdeo Ayodhya visit : अयोध्या, दक्षिण अमेरिकी देश गुयाना के उपराष्ट्रपति Bharat Jagdeo शनिवार को रामनगरी पहुंचे, जहां उन्होंने Ram Mandir Ayodhya में भगवान रामलला के दर्शन-पूजन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में बने अन्य मंदिरों में भी जाकर शीश नवाया और करीब एक घंटे तक परिसर में समय बिताया।
उपराष्ट्रपति ने मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। भव्य और विकसित हो रही अयोध्या को देखकर वे काफी प्रसन्न नजर आए और इसकी भव्यता की सराहना की।

Bharat Jagdeo Ayodhya visit : वाल्मीकि एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
Bharat Jagdeo Ayodhya visit : इससे पहले सुबह उनका प्रतिनिधिमंडल निजी विमान से Maharishi Valmiki International Airport Ayodhya पहुंचा। यहां शंखनाद और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ उनका पारंपरिक स्वागत किया गया।
Bharat Jagdeo Ayodhya visit : स्वागत के दौरान राज्य सरकार और जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, विधायक चंद्रभानु पासवान, कमिश्नर राजेश कुमार, डीआईजी सोमेन वर्मा और डीएम निखिल टीकाराम फुंडे शामिल थे।
Bharat Jagdeo Ayodhya visit :सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी के अनुसार, उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर पूरे शहर और मंदिर परिसर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
Read More : Trump ने लगाया नया 10% ग्लोबल टैरिफ, भारत के लिए दर घटी





