CG: Top 10

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CG

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें..

CG: 1. बिलासपुर में सराफा व्यापारी से 50 लाख की लूट

Bilaspur में लगातार तीसरे दिन बड़ी वारदात सामने आई। दुकान बंद करते समय तीन बाइक सवार युवकों ने शटर गिराते वक्त व्यापारी से तीन बैग छीन लिए। बताया जा रहा है कि बैग में करीब 50 लाख रुपए का माल था। आरोपी फरार हैं, पुलिस जांच में जुटी है।

2. रायपुर में बढ़ी गर्मी, पारा 34° के पार

Raipur में तापमान 34 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों तक न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, उसके बाद 2–3 डिग्री गिरावट संभव है।

3. सड़क पर बर्थडे मनाना पड़ा भारी

Ambikapur–बनारस रोड पर जाम लगाकर आतिशबाजी करने वाले सात युवकों पर कार्रवाई हुई। आधे घंटे तक एंबुलेंस फंसी रही। पुलिस ने जुलूस निकालकर सख्त संदेश दिया।

4. 10 ट्रेनें रद्द, यात्रियों को परेशानी

Chhattisgarh से गुजरने वाली 10 ट्रेनें (एक्सप्रेस और मेमू) 3 से 24 मई तक रद्द रहेंगी। इससे MP, महाराष्ट्र और झारखंड रूट के यात्रियों को दिक्कत होगी।

5. 10वीं बोर्ड परीक्षा शुरू

प्रदेश में 3.21 लाख से अधिक छात्र 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। पहला पेपर हिंदी का है। राज्यभर में 2,510 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

6. CGPSC परीक्षा कल, 238 पदों पर भर्ती

CGPSC परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को सुबह 8 बजे केंद्र पहुंचने के निर्देश हैं। ओरिजनल आईडी साथ रखना अनिवार्य है। ज्वेलरी, घड़ी और गहरे रंग के कपड़े पहनकर आने से मना किया गया है।

7. कोरबा में हाइवा-पिकअप की टक्कर

Korba में केंदई हसदेव पुल के पास हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। हाइवा चालक को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

8. गरियाबंद में तीन सड़क हादसे

Gariaband जिले के देवभोग क्षेत्र में अलग-अलग दुर्घटनाओं में चार युवकों की जान गई और दो गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

9. धमतरी में कार का शीशा तोड़ा

Dhamtari में खड़ी कार का शीशा तोड़ने की घटना CCTV में कैद हुई। डॉक्टर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

10. बिलासपुर में दो बाइकों की भिड़ंत

Bilaspur में दो बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत और एक गंभीर रूप से घायल हुआ। एक युवक ड्यूटी पर जा रहा था, जबकि दूसरा बारात में शामिल होने निकला था।

read also: MP: Top 10

Karnataka: बेलगावी के मंदिर में कुबेर का भंडार! 4 दिन तक चले नोट गिनने के ‘मशीनी हाथ’, आंकड़ा सुन चकरा जाएगा सिर।

Karnataka कर्नाटक के बेलगावी जिले के सवदत्ती स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री रेणुका

Balrampur: मोहाली रोड पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, ड्राइवर की आग में जलकर मौत

report by: Sunil Thakur Balrampur: बलरामपुर, बसंतपुर थाना क्षेत्र। वाड्राफनगर के मोहाली

Nainital में ऑनलाइन गैंस बुकिंग बंद, जनता के लिए ऑफलाइन सुविधा शुरू

Report by: Bhuwan Singh Nainital: पिछले दो दिनों से नैनीताल में ऑनलाइन

Faridabad में उप-निरीक्षक 40,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Report by: Kuldeep Saini Faridabad: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB),

Haryana: सरल केंद्र नूंह में रजिस्ट्रेशन क्लर्क 6000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Haryana: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), गुरुग्राम की टीम ने

Illegal Parking Collection: अमेरा खदान में ट्रकों से पार्किंग के नाम पर वसूली का आरोप

Illegal Parking Collection: कोयला लोडिंग के लिए आने वाले ट्रकों से ₹100–₹100

Attack on Jewish Temple: मिशिगन के यहूदी धार्मिक स्थल पर हमला, हमलावर की मौत, कोई हताहत नहीं

Attack on Jewish Temple: अमेरिका के मिशिगन प्रांत में एक यहूदी प्रार्थना