Bemetara में ट्रांसफार्मर से तांबा चोरी, अंधेरे का फायदा उठाकर शातिर चोरों ने काटी गांव की बिजली

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bemetara

EDIT BY: SANJU JAIN, EDIT BY: PRIYANSHI SONI

Bemetara : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र से चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। थानखम्हरिया थाना अंतर्गत ग्राम टेढ़ी कांपा में अज्ञात चोरों ने ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त कर उसमें लगा कीमती तांबा चोरी कर लिया, जिससे पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

Bemetara : आधी रात को बंद की लाइट, फिर की वारदात

जानकारी के अनुसार, ग्राम टेढ़ी कांपा में बस्ती की बिजली आपूर्ति के लिए 16 केवी (KV) का ट्रांसफार्मर लगाया गया था। बीती मध्य रात्रि शातिर चोरों ने पहले पूरी सावधानी से बिजली सप्लाई बंद की और फिर ट्रांसफार्मर को नुकसान पहुंचाकर उसमें लगा सारा कीमती तांबा और अन्य सामान निकालकर फरार हो गए।

Bemetara : सुबह सामने आया चोरी का खुलासा

Bemetara

रात में अचानक बिजली गुल होने पर ग्रामीणों को लगा कि शायद तकनीकी खराबी (फॉल्ट) आई होगी। लेकिन सुबह जब ग्रामीण ट्रांसफार्मर के पास पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए। ट्रांसफार्मर का सामान बिखरा पड़ा था और तांबा पूरी तरह गायब था।

Bemetara : बिजली व्यवस्था की समझ रखने वाले पर शक

ग्रामीणों का मानना है कि इस चोरी के पीछे किसी ऐसे व्यक्ति का हाथ हो सकता है जिसे बिजली व्यवस्था की अच्छी जानकारी हो। लाइट बंद कर इतनी सफाई से ट्रांसफार्मर से तांबा निकालना किसी पेशेवर या जानकार के बिना संभव नहीं लगता।

Bemetara : पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश और भय का माहौल है। ग्रामीणों ने चोरी की शिकायत पुलिस को दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है।