Mauritius PM India Visit : AI इम्पैक्ट सम्मेलन के लिए भारत आएंगे मॉरीशस के प्रधानमंत्री रामगुलाम, पीएम मोदी ने दी जानकारी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Mauritius PM India Visit

Mauritius PM India Visit : मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच सोमवार को फोन पर बातचीत हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और मॉरीशस के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Mauritius PM India Visit : ‘एआई इम्पैक्ट’ सम्मेलन के लिए भारत आने का न्योता

Mauritius PM India Visit

प्रधानमंत्री मोदी ने बातचीत के दौरान मॉरीशस के प्रधानमंत्री से कहा कि वह अगले सप्ताह भारत में आयोजित होने वाले ‘एआई इम्पैक्ट’ अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में उनका स्वागत करने को लेकर उत्सुक हैं। यह सम्मेलन राजधानी दिल्ली में 15 से 20 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।

Mauritius PM India Visit : पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की जानकारी

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए बातचीत की जानकारी दी। उन्होंने लिखा,“मेरे मित्र प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम का फोन आने पर खुशी हुई। वाराणसी में हुई हमारी पिछली बैठक के बाद भारत–मॉरीशस सहयोग में हुई प्रगति की समीक्षा की। हमारे विशेष, ऐतिहासिक और जन-केंद्रित संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। हिंद महासागर क्षेत्र में शांति और स्थिरता के साझा उद्देश्यों के लिए हम मिलकर काम करते रहेंगे।”

Mauritius PM India Visit : दिल्ली में होगा ‘एआई इम्पैक्ट’ अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन

दिल्ली में 15 से 20 फरवरी तक ‘एआई इम्पैक्ट’ अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। 19 फरवरी को भारत मंडपम में इसका मुख्य उद्घाटन कार्यक्रम होगा, साथ ही कई द्विपक्षीय बैठकें भी प्रस्तावित हैं।

Mauritius PM India Visit : अंतरराष्ट्रीय मेहमानों के स्वागत की भव्य तैयारी

अधिकारियों के अनुसार, सम्मेलन के दौरान कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, विदेशी प्रतिनिधि, प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख और एआई क्षेत्र की शीर्ष कंपनियों के सीईओ अपने परिवारों के साथ दिल्ली पहुंच सकते हैं। दिल्ली सरकार ने पीडब्ल्यूडी और अन्य नागरिक एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि व्यवस्थाएं जी20 शिखर सम्मेलन से भी बेहतर हों।