,

Basti : लापता एसआई अजय कुमार गौड़ की तलाश तेज: अमहट नदी में सर्च ऑपरेशन जारी, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

- Advertisement -
Ad imageAd image
Basti 

संवाददाता: उमंग पाण्डेय

Basti  : उत्तर प्रदेश पुलिस के उपनिरीक्षक (SI) अजय कुमार गौड़ के अचानक लापता होने से पुलिस विभाग और उनके परिवार में हड़कंप मचा हुआ है। पिछले 24 घंटों से अधिक समय बीत जाने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। अमहट घाट के पास उनकी मोटरसाइकिल बरामद होने के बाद अब पुलिस का ध्यान नदी में खोजबीन पर केंद्रित हो गया है।

अमहट घाट पर मिली लावारिस मोटरसाइकिल

Basti  लापता एसआई अजय कुमार गौड़ की खोजबीन के दौरान पुलिस को उस समय बड़ी लीड मिली, जब उनकी मोटरसाइकिल अमहट घाट चौकी के समीप खड़ी पाई गई। मोटरसाइकिल का इस तरह नदी किनारे मिलना किसी अनहोनी की ओर इशारा कर रहा है। इसी आधार पर पुलिस प्रशासन और रेस्क्यू टीम ने यह आशंका जताई है कि एसआई नदी में डूब सकते हैं, जिसके बाद से ही नदी में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

तैराकों और गोताखोरों द्वारा नदी में सर्च ऑपरेशन

Basti  अमहट नदी में एसआई की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों और तैराकों की मदद ली जा रही है। शनिवार सुबह से ही तैराक नदी के गहरे पानी में उतरकर खाक छान रहे हैं। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी मौजूद हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। हालांकि, नदी का बहाव और गहराई खोजबीन में चुनौती पेश कर रही है, लेकिन प्रशासन हर संभव प्रयास में जुटा है।

संपर्क टूटने से विभाग और परिवार में हड़कंप

Basti  एसआई अजय कुमार गौड़ के गायब होने के बाद से उनके दोनों मोबाइल नंबर (सीयूजी और पर्सनल) स्विच ऑफ आ रहे हैं। इस रहस्यमयी गुमशुदगी के बाद विभाग में पहले ही मामला दर्ज किया जा चुका था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने किसी बड़ी साजिश या हादसे की आशंका जताई है। पुलिस विभाग की कई टीमें परिवार के साथ मिलकर तकनीकी साक्ष्यों और धरातल पर उनकी तलाश कर रही हैं।

Read this: Jhansi झांसी का ‘लुटेरा दूल्हा’: 6 साल में की 3 शादियां, अब चौथी की तैयारी में था जालसाज, पत्नियों ने खोली पोल

Kulagarh Valley Bridge : मलबे और भारी बोल्डरों से टूटा वैली ब्रिज, तीन सीमांत घाटियों का संपर्क कटा

Kulagarh Valley Bridge: पिथौरागढ़/धारचूला। उत्तराखंड के सीमांत पिथौरागढ़ जिले के धारचूला से

Madhupur School Theft: मधुपुर में निजी विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी, नौ पंखे और जैप जवानों के मेस से आटा ले गए चोर

रिपोर्टरू इम्तियाज अंसारी Madhupur School Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के मचवाटांड़ स्थित

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में