बस्तर सांसद महेश कश्यप का विवादित बयान: नारायणपुर फूड पॉइजनिंग हादसे के लिए कांग्रेस और नक्सलवाद को ठहराया जिम्मेदार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
बस्तर सांसद महेश कश्यप का विवादित बयान: नारायणपुर फूड पॉइजनिंग हादसे के लिए कांग्रेस और नक्सलवाद को ठहराया जिम्मेदार

रिपोर्टर: गोलू मरकाम, Edit By: Mohit Jain

नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र के डुंगा गांव में फूड पॉइजनिंग से हुई 5 लोगों की मौत के मामले में बस्तर सांसद महेश कश्यप का बयान विवादों में आ गया है। सांसद ने इस दर्दनाक घटना के लिए कांग्रेस सरकार और माओवाद (नक्सलवाद) को जिम्मेदार ठहराया है।

फूड पॉइजनिंग से 5 की मौत, 20 लोग बीमार

जानकारी के मुताबिक, डुंगा गांव में एक मृत्यु भोज के दौरान दूषित भोजन खाने से दो माह की मासूम समेत 5 लोगों की मौत हो गई। करीब 20 लोग उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद बीमार हो गए, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्राथमिक इलाज दिया है।

सांसद ने कांग्रेस और माओवाद पर साधा निशाना

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद महेश कश्यप ने कहा कि,

“पूर्व की कांग्रेस सरकार ने इस क्षेत्र का विकास नहीं किया और माओवाद ने यहां विकास कार्य होने नहीं दिया। यही कारण है कि ग्रामीण आज भी मूलभूत जरूरतों और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं।”

सांसद ने कहा कि वे इस घटना पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्थानीय प्रशासन सतर्क, जांच जारी

फिलहाल प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग ने दूषित भोजन के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में मेडिकल टीम लगातार निगरानी कर रही है ताकि किसी और की जान को खतरा न हो।

- Advertisement -
Ad imageAd image

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: तिल्दा में छात्र की चाकू मारकर हत्या CG