,

Bank Employees Strike: आगरा में 5-डे वीक की मांग ने पकड़ा जोर, 27 जनवरी को बैंक बंद, 8 लाख कर्मी होंगे हड़ताल पर

Bank Employees Strike

Bank Employees Strike,AGRA: बैंकिंग सेक्टर में 5-दिवसीय कार्य सप्ताह और सभी शनिवार अवकाश की मांग को लेकर बैंक यूनियनों ने आंदोलन तेज कर दिया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर 27 जनवरी 2026 को अखिल भारतीय बैंक हड़ताल की जाएगी। इस हड़ताल में सार्वजनिक, निजी, विदेशी, क्षेत्रीय ग्रामीण और सहकारी बैंकों के करीब 8 लाख कर्मचारी व अधिकारी शामिल होंगे।

Bank Employees Strike: हड़ताल से पहले फ्लैशलाइट प्रदर्शन

हड़ताल से पहले आगरा में बैंक कर्मियों ने फ्लैशलाइट प्रदर्शन कर सरकार का ध्यान अपनी लंबित मांगों की ओर खींचा। यूनियनों का आरोप है कि लंबे समय से बातचीत के बावजूद सरकार और बैंक प्रबंधन उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं ले रहे हैं।

Bank Employees Strike

2015 के समझौते के बाद भी लागू नहीं हुआ 5-डे वीक

यूएफबीयू का कहना है कि वर्ष 2015 में हुए द्विपक्षीय समझौते और 2023 में हुई चर्चाओं के बावजूद बैंकों में 5-दिवसीय कार्य सप्ताह लागू नहीं किया गया। प्रस्ताव के तहत सोमवार से शुक्रवार तक प्रतिदिन 40 मिनट अतिरिक्त काम कराकर सभी शनिवारों को अवकाश घोषित किया जाना था, लेकिन अब तक इसे अमल में नहीं लाया गया।

Bank Employees Strike: बातचीत के बावजूद नहीं मिली मंजूरी

यूनियनों के अनुसार सरकार और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन से कई दौर की बातचीत हुई, लेकिन पिछले दो वर्षों से कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ। मार्च 2025 में दो दिन की हड़ताल की घोषणा भी की गई थी, जिसे विचाराधीन बताकर टाल दिया गया। मांगें पूरी न होने पर अब 27 जनवरी 2026 को हड़ताल का निर्णय लिया गया है।

Bank Employees Strike

भेदभाव का आरोप

यूनियन नेताओं ने कहा कि भारतीय रिज़र्व बैंक, भारतीय जीवन बीमा निगम और सामान्य बीमा निगम जैसे केंद्रीय संस्थानों में पहले से ही 5-दिवसीय कार्य सप्ताह लागू है, जबकि बैंकों में ऐसा नहीं है। उनका तर्क है कि पहले से दूसरे और चौथे शनिवार अवकाश रहते हैं, इसलिए सभी शनिवार बंद होने से आम बैंकिंग सेवाओं पर बड़ा असर नहीं पड़ेगा।

चार दिन प्रभावित रहेगा बैंकिंग कामकाज

27 जनवरी की हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाएं लगातार चार दिन प्रभावित रहेंगी।
24 जनवरी-चौथा शनिवार,
25 जनवरी-रविवार,
26 जनवरी-गणतंत्र दिवस,
27 जनवरी-हड़ताल।
ऐसे में बैंक से जुड़े जरूरी काम निपटाने का अंतिम अवसर 23 जनवरी, शुक्रवार रहेगा। बैंक 28 जनवरी से खुलेंगे।

किन सेवाओं पर पड़ेगा असर

हड़ताल के चलते चेक क्लियरेंस, नकद लेनदेन, ऋण प्रक्रिया और शाखा संबंधी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम जैसी डिजिटल सेवाएं चालू रहने की संभावना है। यूनियनों ने ग्राहकों से असुविधा के लिए सहयोग की अपील की है।

Uttarakhand Glacier Melting: तेजी से पिघल रहे ग्लेशियर, बढ़ रहा ग्लेशियर झीलों के फटने का खतरा

Uttarakhand Glacier Melting: पिघलते ग्लेशियरों ने बढ़ाई चिंता उत्तराखंड के ग्लेशियर तेजी…

Raipur Mall Parking: अब अंबुजा मॉल में नहीं लगेगा पार्किंग चार्ज

Raipur Mall Parking को लेकर रायपुर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने…

Chhattisgarh Youth Innovation: रायपुर में यूथ इनोवेशन कॉन्क्लेव

Chhattisgarh Youth Innovation को बढ़ावा देने की दिशा में राजधानी रायपुर में…

BPSC TRE-4 में 932 पद और बढ़े, अब 33,320 शिक्षकों की होगी भर्ती

BY: Yoganand Shrivastva BPSC TRE-4 बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा-4 की तैयारी कर…

Mandsaur Temple Dispute: गोपालकृष्ण मंदिर के रास्ते को लेकर विवाद

Mandsaur Temple Dispute का मामला सुजानपुरा और पिपल्दा क्षेत्र में सामने आया…

Bank Account Fraud: सरकारी योजना का झांसा देकर खुलवाए बैंक खाते

Bank Account Fraud का एक मामला मध्य प्रदेश के मुरैना में सामने…