,

बमोरी: बिजली कटौती से त्रत किसानों ने स्टेट हाइवे पर जड़ा जाम, किसान की तबीयत बिगड़ी, 4 घंटे तक बाधित यातायात

- Advertisement -
Ad imageAd image
Bamori: Farmers, upset by power outages, blocked the state highway, a farmer fell ill, and traffic was halted for four hours.

रिपोर्ट- विजय

मध्य प्रदेश के बमोरी क्षेत्र में बिजली कटौती से परेशान किसानों का आक्रोश मंगलवार को फूट पड़ा, जब उन्होंने स्टेट हाइवे-23 पर करीब चार घंटे तक जाम लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि फतेहगढ़ स्टेशन से जुड़े 10 से अधिक गांवों में पिछले एक सप्ताह से लगातार बिजली कटौती की जा रही है, जिसके कारण उनकी फसलें सूखने लगी हैं।

किसानों ने बताया कि उन्होंने समय पर बिजली बिल भी जमा किया है, फिर भी विभाग कभी मेंटेनेंस और कभी ओवरलोडिंग का हवाला देकर सप्लाई रोक देता है। लगातार शिकायतों के बावजूद विभाग ने समस्या का समाधान नहीं किया।

उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग

परेशान किसानों ने फतेहगढ़ से गुजरने वाले स्टेट हाइवे को पूरी तरह बंद कर दिया और बिजली विभाग एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। पुलिस ने कई बार समझाइश दी, लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे।

धरने के दौरान एक किसान की तबीयत बिगड़ी

प्रदर्शन के बीच अचानक एक किसान की तबीयत खराब हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बावजूद किसान पीछे हटने को तैयार नहीं थे। 4 घंटे बाद मिली राहत, जेई ने मौके पर बहाल कराई बिजली,
लगातार बढ़ते तनाव और यातायात अवरुद्ध होने के बाद आखिरकार बिजली विभाग के जेई मौके पर पहुंचे। उन्होंने कृषि फीडर से सप्लाई को तुरंत बहाल करवाया। बिजली शुरू होते ही किसानों ने हाइवे जाम खत्म कर दिया और प्रदर्शन समाप्त किया।

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से