,

Balrampur: रामानुजगंज में बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन, बांग्लादेश के अंतरिम प्रधानमंत्री का पुतला दहन

Balrampur

Report by: Sunil kumar Kumar, Edit by: Priaynshi Soni

Balrampur: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में मंगलवार को बजरंग दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन लरंग साय चौक पर आयोजित किया गया, जहां बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का पुतला दहन किया गया।

प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही कथित हिंसा का विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश सरकार और वहां की अंतरिम सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।

Balrampur: दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

बजरंग दल नेताओं ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हो रही घटनाएं निंदनीय और चिंताजनक हैं। संगठन ने मांग की कि इन घटनाओं के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

प्रदर्शन के दौरान दिखीं आपत्तिजनक गतिविधियां

प्रदर्शन के दौरान कुछ आपत्तिजनक गतिविधियां भी सामने आईं, हालांकि पुलिस की सक्रियता के चलते स्थिति नियंत्रण में रही। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा ताकि कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

देशभर में आक्रोश का माहौल

बांग्लादेश में हालिया घटनाओं को लेकर पूरे देश में नाराजगी का माहौल देखा जा रहा है। रामानुजगंज का यह प्रदर्शन उसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है।

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच…

दिग्गज अभिनेता Nana Patekar का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Nana Patekar: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से हिंदी…

Aaj ka Mausam: 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Aaj ka Mausam: मानसून अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है, लेकिन…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. सूरजपुर मां-बेटी मर्डर-रेप…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच…

Chanakya Niti: सफलता चाहिए तो इन 5 बातों को जीवन में जरूर अपनाएं, हर कदम पर मिलेगा फायदा

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और…