,

बलरामपुर: बसंतपुर पुलिस ने मोटरसायकल चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश

बलरामपुर: बसंतपुर पुलिस ने मोटरसायकल चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश

Reporter: Sunil Kumar Thakur, Edit By: Mohit Jain

बलरामपुर-रामानुजगंज (छ.ग.) – बसंतपुर थाना पुलिस ने शातिर मोटरसायकल चोरी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में कुल 11 चोरी की मोटरसायकलें बरामद हुई हैं, जिनकी कीमत लगभग 6 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपी और गिरोह की करतूत

गिरफ्तार आरोपियों में जगजीवन कुजूर, राजेश रवि, सन्नी कुशवाहा, अनुराग यादव, सियाराम अगरिया, देवशरण, शिव चरण, राहुल प्रजापति, संदीप अगरिया और रंजन विश्वकर्मा शामिल हैं। गिरोह आसपास के जिलों से बाइक चोरी कर उन्हें सस्ते दामों में बेचता था। बरामद मोटरसायकलें बजाज, हीरो, टीवीएस और यामाहा कंपनियों की हैं।

पुलिस की कार्रवाई

थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सोनी के नेतृत्व में यह कार्रवाई सफल रही। आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया है, जबकि आगे की जांच जारी है।

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…