,

BALRAMPUR: करोड़ों के गमन मामले में आरोपी गिरफ्तार, कार्रवाई जारी

BALRAMPUR: Accused arrested in case of transfer of crores, action continues

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में स्थित जल संसाधन विभाग में फर्जी दस्तावेज तैयार कर निर्माण कार्य के नाम पर 8 करोड़ 87 लाख 54 हजार रूपए गमन करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है पूर्व में इसी मामले में तत्कालीन एसडीओ संजय ग्रायकर सहित तीन सहयोगी कर्मचारी की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

वीओ.01- दरअसल जिले के रामानुजगंज में संचालित जल संसाधन विभाग संभाग क्रमांक 02 की कार्यपालन अभियंता एन सी सिंह के द्वारा थाना रामानुजगंज में आकर लिखित शिकायत दर्ज कराया गया कि उनके अनुपस्थिति में तत्कालीन एसडीओ एवं प्रभारी कार्यपालन अभियंता संजय ग्रायकर एवं उसके तीन अन्य सहयोगियों के द्वारा भू अर्जन की राशि करीब 08 करोड़ से अधिक का निजी खाता में अनुमती के बगैर नियमाविरुद्ध तरीके से रुपए का गमन किया गया है, शिकायत के बाद रामानुजगंज पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध दर्ज किया और जांच शुरू कर दी जांच के उपरांत राशि गमन एवं कई फर्जी दस्तावेज तैयार कर इस घटना को अंजाम देना पाया गया जिस पर प्रभारी कार्यपालन अभियंता एवं तत्कालीन एसडीओ संजय ग्रायकर एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित तीन को पहले गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है , पूरी घटना को अंजाम देने में फर्जी दस्तावेज तैयार कर सहयोग करने वाला आरोपी योगेश्वर स्वरूप भटनागर जो फरार चल रहा था पुलिस को हाल ही में अंबिकापुर में होने की खबर मिली थी जिस पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और फरार चल रहे आरोपों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Navratri News: आज से…

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…