BY: Yoganand shrivastva
टीवी शो ‘बालिका वधू’ में ‘गहना’ का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री नेहा मर्दा उज्जैन पहुंचीं और भगवान महाकालेश्वर व श्री मौनी बाबा समाधि मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
नेहा मर्दा ने सुबह-सुबह महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में हिस्सा लिया और बाबा महाकाल का पूजन किया। इसके बाद वे मंगलनाथ रोड स्थित मौनी बाबा समाधि मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर देश में शांति और समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर नेहा ने पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. सुमनानंद गिरि महाराज से भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने पीठ परिसर के शांतिपूर्ण और आध्यात्मिक वातावरण की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह स्थान आंतरिक शांति और मानसिक स्थिरता का केंद्र है। नेहा मर्दा ने भविष्य में पुनः उज्जैन आकर पवित्र स्थलों के दर्शन करने की इच्छा जताई।





