,

Badwah news: राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के बैनर तले किसानों ने मंडी में किया प्रदर्शन

Report: Vishal kumrawat

Badwah news: राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के आव्हान पर सोमवार चार जिलो में महासंघ के सदस्यों एवं किसानो ने विभिन्न मांगो को लेकर कृषि उपज मंडी के मुख्य गेटों पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया|बडवाह महेश्वर रोड स्थित कृषि उपज मण्डी में राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ प्रांत मंत्री रामेश्वर गुर्जर के साथ किसानो ने मण्डी का मुख्य गेट बंद करके प्रदर्शन किया|इस अवसर पर महिला किसान भी मोजूद थी|महिलाओं ने गेट पर भजन गा कर प्रशासन से किसानो की विभिन्न मांगो को निराकरण करने की मांग की|दोपहर 11 बजे से शुरू हुआ,प्रदर्शन करीब दो घंटे तक चला|नायब तहसीलदार विजय चौहान किसानो के बीच पहुंचे|कुछ देर चर्चा करने के बाद किसानो ने मुख्यमंत्री,एसडीएम,मुख्य अभियंता के नाम ज्ञापन सोपा|जिला उपाध्यक्ष भोलेनाथ बिरला ने बताया कि किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से मंडी गेटो पर आंदोलन किया गया|उन्होंने कहा कि मप्र में मोहन सरकार ने पांच रूपये में सिंचाई हेतु विद्युत कनेक्शन प्रदाय करने की घोषणा की गई है,जो कुछ जिलो में लागू हो चुकी है,लेकिन खरगोन जिले में अभी तक लागू नही की गई है|साथ ही सीसीआई द्वारा किसानों का समस्त प्रकार का कपास खरीदना,किसानों को दिन में 10 घंटे बिजली मिलना,सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदना, 1 दिसंबर को किसानों के द्वारा खलघाट में हुए आंदोलन में किसानों पर हुई एफ आई आर को तत्काल हटाने सहित अन्य मांगों को लेकर नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है|किसानों ने जल्द से जल्द समस्याओं के निराकरण की मांग शासन प्रशासन से की है|इस दौरान महासंघ के सदस्य एवं किसान मोजूद थे|

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: कल का राशिफल 16 अक्टूबर 2026: शुक्रवार का दिन…

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…