,

Badamalhara Farm Fire: किसान के खेत में आगजनी, 150 पानी की पाइप जलीं, लाखों का नुकसान

- Advertisement -
Ad imageAd image
Badamalhara Farm Fire

Report by: Boby Ali, Edit by: Priyanshi Soni

Badamalhara Farm Fire: बड़ामलहरा के बक्सवाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पड़रिया में किसान के खेत में आगजनी का गंभीर मामला सामने आया है। घटना में किसान को एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। पीड़ित किसान रामनिवास पिता जगदीश प्रसाद (उम्र 45 वर्ष) ने इस संबंध में थाना बक्सवाहा में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

Badamalhara Farm Fire: शाम के समय लगी आग, 150 पाइप जलकर खाक

पीड़ित किसान के अनुसार वह शाम करीब 7 बजे अपने घर पर मौजूद था, तभी खेत के पास रहने वाले एक रिश्तेदार ने फोन कर सूचना दी कि खेत में पानी की पाइपों में आग लगी हुई है। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि खेत में लगी लगभग 150 पानी की पाइप आग में जलकर पूरी तरह खाक हो चुकी थीं। आग की चपेट में आने से खेत में खड़ी फसल को भी नुकसान पहुंचा है।

Badamalhara Farm Fire: पहले भी हो चुकी है आगजनी की घटना

Badamalhara Farm Fire

किसान ने अपने आवेदन में बताया कि इससे पहले भी उसके कपड़ों में आग लगाई गई थी, जिसकी शिकायत वह पहले ही थाना बक्सवाहा में दर्ज करा चुका है। इसके बावजूद दोबारा आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया, जिससे किसान और उसका परिवार दहशत में है।

Badamalhara Farm Fire: जानबूझकर आग लगाने की आशंका

पीड़ित किसान ने आशंका जताई है कि यह घटना जानबूझकर की गई है। उसने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने किसान के आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से भय का माहौल बन रहा है और प्रशासन को जल्द सख्त कदम उठाने की जरूरत है।

यह खबर भी पढ़ेें: Raisen Accident : मकर संक्रांति पर बड़ा हादसा, स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटी, 12 से अधिक घायल

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में

Jharkhand छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरीं कुनिका सदानंद, PM CARES Fund को लेकर PM मोदी को दिया सुझाव

Jharkhand: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. बिलासपुर जोन के स्टेशनों