,

Raisen Accident : मकर संक्रांति पर बड़ा हादसा, स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटी, 12 से अधिक घायल

Raisen Accident

Report by: Ram Yadav, Edit by: Priyanshi Soni

Raisen Accident : मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर स्नान कर अपने गांव लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Raisen Accident : घायलों को बरेली सिविल अस्पताल लाया गया

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बरेली सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद 4 गंभीर घायलों को भोपाल रेफर किया गया है।

Raisen Accident

Raisen Accident : मांगरोल से मगरधा लौट रहे थे श्रद्धालु

जानकारी के अनुसार, सभी श्रद्धालु मांगरोल से मगरधा गांव लौट रहे थे। ट्रॉली में 25 से अधिक लोग सवार थे।

Raisen Accident : क्रॉसिंग को लेकर हुआ हादसा

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि क्रॉसिंग के दौरान संतुलन बिगड़ने से यह दुर्घटना हुई। हादसे की सही वजह की जांच की जा रही है।

स्वास्थ्य राज्य मंत्री पहुंचे अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल बरेली सिविल अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

पुलिस मौके पर मौजूद

बरेली पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और दुर्घटना से जुड़ी जांच शुरू कर दी है।

यह खबर भी पढ़ें: MP Export Performance: मध्यप्रदेश ने Export Preparedness Index 2024 में मारी बड़ी छलांग, ‘चैलेंजर’ श्रेणी में टॉप पर

Ganja Smuggling : स्लीपर बस में छिपाकर ले जा रहे थे ₹1.75 करोड़ का गांजा, पेंड्रा पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

रिपोर्ट-प्रयास कैवर्त  Ganja Smuggling : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी…