,

बाबा चैतन्यानंद सरस्वती के मोबाइल से खुला बड़ा राज, एयरहोस्टेस से गंदी बात

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली, 16 छात्राओं से यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार बाबा चैतन्यानंद सरस्वती को लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस पूछताछ के दौरान उसके मोबाइल फोन और अन्य उपकरणों से कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।

मोबाइल में मिलीं एयरहोस्टेस और लड़कियों की फोटो व चैट्स

पुलिस जांच में बाबा के मोबाइल से कई लड़कियों के चैट्स और स्क्रीनशॉट्स बरामद किए गए हैं। इन चैट्स में वह लड़कियों को बहकाने और प्रलोभन देने की कोशिश करता पाया गया। इसके अलावा, बाबा ने कई एयरहोस्टेस के साथ अपनी तस्वीरें खिंचवाई थीं और उन्हें अपने फोन में संग्रहित किया था। कई लड़कियों के मोबाइल डीपी के स्क्रीनशॉट भी उसके पास मिले हैं।

पूछताछ में बाबा का व्यवहार

पुलिस ने बताया कि बाबा पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है और सवालों के जवाब देने में लगातार झूठ बोल रहा है। सख्ती से पूछताछ और सबूतों के सामने रखने पर ही वह आंशिक जवाब देता है।

पुलिस हिरासत के पहले दिन की डिमांड

चैतन्यानंद सरस्वती को पटियाला हाउस कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है। हिरासत के पहले दिन उसने फल और पानी की मांग की थी, जिसे पुलिस ने उसे उपलब्ध कराया।

गिरफ्तारी का मामला

दिल्ली पुलिस ने बाबा को रविवार को आगरा के होटल ‘फर्स्ट ताजगंज’ से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से तीन मोबाइल फोन और एक आईपैड भी बरामद हुआ था। धीरे-धीरे इन उपकरणों से बाबा के रहस्यों का खुलासा हो रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान आने वाले दिनों में और भी तथ्य उजागर हो सकते हैं, जिससे मामले की पूरी सच्चाई सामने आएगी।

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा