Aurangabad News: औरंगाबाद जिले के नगर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर पीपरडीह मोड के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इसमें राजद के प्रदेश महासचिव उदय उज्जवल के भाई 38 वर्षीय अजय कुमार सिंह की मौत हो गई। मृतक सड़क पार कर गेहूं का पटवन कर रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
Aurangabad News: परिवार में मचा कोहराम, पत्नी ने शव से लिपटकर रोते हुए जताया दर्द

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने नगर थाना को सूचना दी। अवर निरीक्षक चंदन कुमार और उनकी टीम मौके पर पहुंचे और घायल अजय कुमार को सदर अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी शव से लिपटकर चीख-पुकार करती रही, जबकि भाई उदय उज्जवल शोक में डूब गए।
Aurangabad News: राजनीतिक हस्तियों ने परिजनों को दी सांत्वना
घटना की जानकारी मिलते ही औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा, नगर परिषद अध्यक्ष उदय गुप्ता, जिला पार्षद अनिल कुमार और अन्य राजद नेता सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।
Aurangabad News: पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा, मुआवजे की मांग
नगर थाना पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया और उसे परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद पिपर्दी गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने इस दुर्घटना के लिए सरकारी मुआवजे की भी मांग की है।
Read also: Sasaram News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का सासाराम आगमन, पूरे शहर में उत्साह का माहौल





