एशिया कप 2025: आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, दुबई में पाक को बेदम करने का मौका

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
asia-cup-2025-india-vs-pakistan-suryakumar-yadav-team-preview

by: vijay nandan

एशिया कप 2025 में क्रिकेट प्रेमियों को रविवार को फिर एक बार भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला देखने को मिलेगा। इस बार भारतीय टीम की कमान स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के हाथों में है।
कागज पर टीम इंडिया पाकिस्तान की तुलना में कहीं ज्यादा मजबूत नजर आ रही है, लेकिन इस छोटे फॉर्मेट में उलटफेर की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

सूर्यकुमार की कप्तानी में मजबूत टीम इंडिया

भारतीय टीम में शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे जैसे दमदार बल्लेबाज मौजूद हैं।
गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह के अलावा कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती की स्पिन जोड़ी पाकिस्तान के बल्लेबाजों के लिए चुनौती बन सकती है।
भारत के पास अक्षर पटेल जैसे उपयोगी ऑलराउंडर भी हैं।

पाकिस्तान नई कप्तानी में

पाकिस्तानी टीम की कमान सलमान अली आगा के हाथों में है। टीम में सलामी बल्लेबाज सैम अयूब, मध्यक्रम के हसन नवाज और अबरार अहमद, सूफियान मुकीम और मोहम्मद नवाज जैसे गेंदबाज शामिल हैं।
नई लुक वाली यह टीम यह साबित करना चाहती है कि वह अब बाबर आज़म और मोहम्मद रिजवान पर निर्भर नहीं है।

स्पिनरों की जंग बनेगी आकर्षण का केंद्र

आमतौर पर भारत-पाकिस्तान मैच तेज गेंदबाजों के इर्द-गिर्द घूमते हैं, लेकिन इस बार स्पिनरों की भूमिका अहम हो सकती है।
कुलदीप यादव की गुगली और वरुण चक्रवर्ती की रहस्यमयी कैरम बॉल पाकिस्तान के बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है।
दूसरी ओर पाकिस्तान के पास अबरार अहमद और सूफियान मुकीम जैसे गेंदबाज हैं, लेकिन अनुभव और हुनर के मामले में वे भारत के स्पिनरों के मुकाबले हल्के दिखते हैं।

भारत की बल्लेबाजी में गहराई

भारतीय बल्लेबाजी क्रम में शामिल शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को चीर सकते हैं।
ऑलराउंडरों में फहीम अशरफ की हार्दिक पांड्या से तुलना करना मुश्किल है।
भारत को पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी से जरूर सावधान रहना होगा, जिन्होंने 2021 में इसी मैदान पर शानदार प्रदर्शन कर भारत को झटका दिया था। हालांकि घुटने की सर्जरी के बाद उनकी स्विंग और मूवमेंट पहले जैसी नहीं रही है।

उत्साह में कमी लेकिन मुकाबला अहम

हाल में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले और उसके बाद की घटनाओं से भारत-पाकिस्तान संबंधों में कड़वाहट आई है।
मैच को लेकर पहले जैसा उत्साह इस बार नजर नहीं आ रहा। हजारों टिकट अभी भी बिकने बाकी हैं और अभ्यास सत्र में भी दर्शकों की संख्या कम रही।
फिर भी, चार महीने बाद भारत में होने वाले टी-20 विश्वकप को देखते हुए यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा।

पाकिस्तान: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमां, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सूफियान मुकीम, अबरार अहमद, हुसैन तलत, हसन अली, खुशदिल शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्जा।


एशिया कप में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला हमेशा हाई-वोल्टेज होता है। इस बार भले ही माहौल पहले जैसा न हो, लेकिन दोनों टीमें अपने-अपने लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेंगी। भारत की मजबूत टीम पाकिस्तान के लिए बड़ी चुनौती है, जबकि पाकिस्तान नई कप्तानी में अपनी पहचान बनाने को तैयार है।

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: तिल्दा में छात्र की चाकू मारकर हत्या CG

Chanakya Niti : धन को कैसे संजोकर रखें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं पैसे बचाने के ये खास नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार