,

अंबिकापुर: ट्रेड यूनियन काउंसिल 1 मई को मनाएगा मजदूरों के सम्मान का भव्य कार्यक्रम

- Advertisement -
Ad imageAd image
Ambikapur: Trade Union Council will celebrate a grand program to honor workers on May 1

अंबिकापुर। ट्रेड यूनियन काउंसिल आगामी 1 मई को मजदूर दिवस के अवसर पर मजदूरों के सम्मान में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है। यह कार्यक्रम मनेन्द्रगढ़ में आयोजित किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि काउंसिल ने सरकार से मांग की है कि 1 मई को पूरे प्रदेश में अवकाश घोषित किया जाए ताकि मजदूर दिवस को पूरे सम्मान के साथ मनाया जा सके।

कार्यक्रम में मजदूरों के हित में काम करने वाले व्यक्तियों को “श्रम श्री” सहित विभिन्न सम्मानों से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन लोगों को दिया जाएगा जिन्होंने मजदूरों और कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

जेपी श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेड यूनियन काउंसिल बीते 48 वर्षों से मजदूरों और कर्मचारियों के हितों के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है। इस वर्ष का कार्यक्रम विशेष रूप से मजदूरों के सम्मान और उनके योगदान को रेखांकित करने के लिए समर्पित होगा।

कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और बड़ी संख्या में मजदूर, कर्मचारी और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होने की संभावना है।

Chanakya Niti: रक्षाबंधन पर भाई-बहन को जरूर बताएं चाणक्य की ये 7 बातें, जिंदगी भर आएंगी काम

Chanakya Niti: रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते को सेलिब्रेट करने का त्योहार

Deoghar Congress Protest: चंदा चोरी और खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का धरना

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Deoghar Congress Protest झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश

Bhopal: अटूट विश्वास का पर्व रक्षाबंधन – राजकुमार बरूआ

"येन बद्धो बलिराजा दानवेन्द्रो महाबलः।तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥लिप्यंतरण:" रक्षाबंधन

Indore: H1N1 को लेकर विशेषज्ञ की सलाह, कहा- डरना नहीं, संभलना होगा

Indore: मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में